Gangster Mayank Singh Video : ऐसे गैंगस्टर मयंक सिंह को अजरबैजान से लेकर रांची पहुंची एटीएस, टांगकर बैठाया गाड़ी में, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Gangster Mayank Singh Ranchi

गैंगस्टर मयंक सिंह (फाइल फोटो)

Gangster Mayank Singh Video : गैंगस्टर मयंक सिंह को आजरबैजान से प्रत्यर्पित करके रांची लाया गया है. एटीएस उसे झारखंड लेकर पहुंची. रांची लाने के बाद का वीडियो सामने आया है. इसमें नजर आ रहा है कि मयंक सिंह को गाड़ी में बैठाया जा रहा है. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Gangster Mayank Singh Video : अजरबैजान से प्रत्यर्पण के बाद झारखंड आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा गैंगस्टर मयंक सिंह को शनिवार सुबह रांची वापस लाया गया. एक अधिकारी ने बताया कि झारखंड एटीएस के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषव कुमार झा के नेतृत्व में एटीएस के दल ने दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि के अनुसार औपचारिकताएं पूरी कीं और फिर सिंह उर्फ ​​सुनील मीणा को वापस लाने के लिए आजरबैजान का दौरा किया.

झारखंड पुलिस के इतिहास में यह पहला सफल प्रत्यर्पण

रांची हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद झा ने कहा, “झारखंड पुलिस के इतिहास में यह पहला सफल प्रत्यर्पण है. हमें उम्मीद है कि विदेश में मौजूद बाकी अपराधियों को भी जल्द ही प्रत्यर्पण या निर्वासन के जरिए वापस लाया जाएगा.” उन्होंने कहा, “यह एक बड़ी उपलब्धि है और इसका श्रेय हमारे पुलिस महानिदेशक, मुख्यमंत्री और राज्य व केंद्र सरकार के सहयोग को जाता है.”

झारखंड, राजस्थान  समेत अन्य राज्यों में दर्ज 50 से अधिक मामलों में वांछित

एसपी ने बताया कि सिंह झारखंड, राजस्थान और पंजाब समेत अन्य राज्यों में दर्ज 50 से अधिक मामलों में वांछित है. पुलिस के अनुसार वह कुख्यात अमन साहू गिरोह का एक प्रमुख सदस्य बताया जा रहा है और राजस्थान में रहने वाले अन्य गैंगस्टरों के साथ संपर्क बनाने में अहम भूमिका निभाता है. झा ने कहा, “वह अमन साहू और अन्य गैंगस्टरों से जुड़ा रहा है. हम उससे और पूछताछ करेंगे.”

उन्होंने बताया कि सिंह को रामगढ़ की एक अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत मांगी जाएगी. सिंह को पिछले साल अक्टूबर में आजरबैजान के दातू में गिरफ्तार किया गया था.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola