गैंगस्टर अमन साहू का इन उग्रवादी संगठनों से भी था संपर्क, लेवी के लिए कई बड़ी घटनाओं को दिया अंजाम

Author : Sameer Oraon Updated At : 12 Mar 2025 8:18 AM

विज्ञापन

Aman Sahu

Gangster Aman Sahu Encounter Case: गैंगस्टर अमन साहू ने अपने अपराध का दायरा बढ़ाने के लिए कई उग्रवादी संगठनों से भी संपर्क बनाया था. इनके सहयोग से कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था. साथ ही दूसरे राज्यों के अपराधियों का सहयोग लिया.

विज्ञापन

रांची : गैंगस्टर अमन साहु ने अपने अपराध का दायरा बढ़ाने के लिए झारखंड के उग्रवादी संगठन टीएसपीसी, पीएलएफआई, जेजेएमपी और आपराधिक गिरोह झांगुर ग्रुप से अपना संपर्क बढ़ाया. उसने लेवी के लिए उग्रवादियों के सहयोग से भी कुछ घटनाओं को अंजाम दिलाया. इसमें तेतरियाखाड़ कोलियरी में आगजनी और फायरिंग की घटना प्रमुख थी. उसने गिरोह का दायरा बढ़ाने के लिए दूसरे राज्यों के अपराधियों से भी संपर्क किया.

दूसरे राज्य के अपराधियों से भी लेता था सहयोग

अमन साहु हथियार मंगवाने के लिए दूसरे राज्यों के अपराधियों से भी सहयोग लेता था. अमन साहु हवाला कारोबार के माध्यम से पैसे का लेन-देन करता था और उसने गिरोह द्वारा वसूले गये पैसे को जमीन के कारोबार से लेकर होटल के कारोबार में निवेश किया है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : 17 साल की उम्र में अमन साव ने थामी थी बंदूक और जेल से चलाया साम्राज्य, सोशल मीडिया पर डालता था हत्या का वीडियो

गिरोह के छिपने का स्थान

बिहार में भवानीपुर, नवगछिया, कोसी नदी के दियारा में, भागलपुर में नयन सिंह के बताये स्थान पर, कटिहार में महाराणा यादव के साथ दियारा में, पूर्णिया में क्रिमिनल शर्मा यादव के साथ, काठमांडू में, हरियाणा-पंजाब के बॉर्डर में, गोरखपुर में और आरा में अभय पांडेय के ठिकाने पर.

रंगदारी में प्राप्त रुपये कहां निवेश किया

बुढ़मू में 75 डिसमिल जमीन परिवार के नाम पर खरीदी, कांके में 44 एकड़ जमीन सुजीत सिन्हा ने कल्लूबंगाली के नाम पर एग्रीमेंट किया, काठमांडू के रायल एम्पायर के बुटिक होटल में सुजीत सिन्हा का पार्टनर, रांची में सुजीत सिन्हा के नाम पर फ्लैट.

हवाला का खेल

कोलकाता के बालीगंज का रहने वाले मनीष जैन से सुजीत सिन्हा के जरिये अमन साहु की मुलाकात हुई थी. मनीष जैन हवाला कारोबारी है. वह हवाला के जरिये पैसा पहुंचाने के लिए एक लाख रुपये का 3,600 रुपये कमीशन लेता था.

Also Read: अपराधियों ने पुलिस पर फेंका था बम, फिर अमन साव ने हवलदार के सिर पर तान दी राइफल, पढ़ें एनकाउंटर की पूरी कहानी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola