राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने राज्य सरकार से ओपन जंगल सफारी विकसित करने का किया आग्रह
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Jan 2021 1:08 PM
राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार विकसित करने का आग्रह राज्य सरकार से किया
रांची. राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने महिलौंग पंचायत के होरहाप में ओपन जंगल सफारी विकसित करने का आग्रह राज्य सरकार से किया है़ इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर सांसद आदर्श ग्राम, होरहाप को विकसित करने की मांग की है़ श्री पोद्दार ने मुख्यमंत्री से कहा है कि राज्य सरकार द्वारा राजधानी रांची के बाहरी रिंग रोड के आसपास दो स्थानों पर ओपन सफारी पार्क विकसित करने की योजना की जानकारी मिली है़
होरहाप इस परियोजना के लिए उपयुक्त है़ मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में श्री पोद्दार ने बताया है कि होरहाप गांव उनके द्वारा चयनित आदर्श ग्राम पंचायत है़ यहां सघन वन क्षेत्र है़ देश में दूसरे किसी राज्य की राजधानी के इतने समीप सघन वन की उपलब्धता शायद ही संभव हो़
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










