मैक्लुस्कीगंज में छाया कोहरा, धूप से थोड़ी राहत

Updated:
विज्ञापन
मैक्लुस्कीगंज में छाया कोहरा, धूप से थोड़ी राहत

मैक्लुस्कीगंज में सोमवार के दिन भी कोहरा छाया रहा.

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज में सोमवार के दिन भी कोहरा छाया रहा. झारखंड का कश्मीर मैक्लुस्कीगंज में घना कोहरे ने परेशानी बढ़ा दी है. घने कोहरे का असर रेल व सड़क यातायात पर देखने को मिला. घना कोहरा से मालवाहक रेल की गति धीमी रही, वहीं धुंध का कहर सड़क यातायात पर भी पड़ा, दिन में रोशनी कम होने के कारण वाहन चालकों को लाईट जलाकर सड़कों पर चलना पड़ा. विजिबिलिटी लगभग 5 से 10 मीटर रही. कोहरे का असर सुबह प्रातः साढ़े पांच बजे से शुरू हुआ, जो लगभग 8 बजे तक रहा. विजिबिलिटी सामान्य होने के पश्चात लोगों ने राहत की सांस ली. हालांकि कोहरे से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर हुई है. सोमवार की सुबह लगभग पांच बजकर 52 मिनट में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. खिली धूप से आमजनों को राहत मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Maht

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Maht

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola