कोहरे के कारण तीन विमान रद्द, 14 विलंब से पहुंचे, हॉकी खिलाड़ियों को भी हुई परेशानी

Updated at : 21 Jan 2024 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
कोहरे के कारण तीन विमान रद्द, 14 विलंब से पहुंचे, हॉकी खिलाड़ियों को भी हुई परेशानी

हॉकी खेलने आयीं खिलाड़ियों को भी रांची एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा. इंडिगो की फ्लाइट 65535 सुबह 9.20 बजे, 67965 देवघर-रांची और 65043 रात 8.00 बजे वाली रद्द रही

विज्ञापन

रांची : देश के विभिन्न शहरों में घने कोहरे के कारण शनिवार को भी विमान सेवाएं प्रभावित रहीं. इस कारण रांची से तीन फ्लाइट को रद्द किया गया. वहीं, 14 विमान घंटों विलंब से रांची आये. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. वहीं, विभिन्न देशों से हॉकी खेलने आयीं खिलाड़ियों को भी रांची एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा. इंडिगो की फ्लाइट 6ई5535 सुबह 9.20 बजे, 6ई7965 देवघर-रांची और 6ई5043 रात 8.00 बजे वाली रद्द रही.

Also Read: झारखंड : कोहरे के कारण डेढ़ दर्जन विमान रद्द, हैदराबाद-रांची डायवर्ट

विलंब से आनेवाले विमान

67561 कोलकाता-रांची सुबह 8.10 बजे के बजाय दोपहर 12.18 बजे आया

66484 पुणे-रांची सुबह 8.20 बजे के बजाय दोपहर 12.43 बजे आया

66521 लखनऊ-रांची सुबह 9.45 बजे के बजाय दोपहर 12.10 बजे आया

6421 हैदराबाद-रांची सुबह 10.30 बजे के बजाय दोपहर 1.01 बजे आया

6758 चेन्नई-रांची सुबह 10.45 बजे के बजाय दोपहर 12.50 बजे आया

67778 कोलकाता-रांची सुबह 11.10 बजे के बजाय दोपहर 3.37 बजे आया

66119 मुंबई-रांची सुबह 11.40 बजे के बजाय दोपहर 12.32 बजे आया

66902 पटना-रांची दोपहर 12.40 बजे की जगह दोपहर 1.24 बजे आया

66522 भुवनेश्वर-रांची दोपहर 1.00 बजे की जगह दोपहर 3.44 बजे आया

65348 मुंबई-रांची दोपहर 3.25 बजे की जगह शाम 4.04 बजे आया

62093 दिल्ली-रांची शाम 4.05 बजे की जगह शाम 4.31 बजे आया

15331 मुंबई-रांची सुबह 8.30 बजे की जगह दोपहर 1.43 बजे आया

15744 दिल्ली-रांची सुबह 9.55 बजे के बजाय दोपहर 2.26 बजे आया

15819 बेंगलुरु-रांची सुबह 11.25 बजे के बजाय दोपहर 12.26 बजे आया

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola