ePaper

Crime News: रांची में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी फिरोज अली ने की आत्महत्या

Updated at : 10 Aug 2025 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
Firoz Ali

Firoz Ali ( File Photo)

Crime News: रांची में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी फिरोज अली ने कल शनिवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक के कमरे में फंदे से लटका उसका शव बरामद किया गया. युवक के आत्महत्या की पुष्टि हिंदीपीढ़ी थाना की पुलिस ने की है.

विज्ञापन

Crime News: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के नाला रोड गली नंबर आठ निवासी फिरोज अली नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना कल शनिवार रात की है. युवक को फंदे से लटका देख परिजन उसे रिम्स ले गये, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. युवक के आत्महत्या की पुष्टि हिंदीपीढ़ी थाना की पुलिस ने की है.

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कल रात करीब 9 बजे फिरोज अली अपने कमरे में फंदे से लटकता मिला था. उसके मुंह से झाग निकल रहा था. परिजनों ने उसे फंदे से लटकता देखा, तो आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा और रिम्स ले गये, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद शनिवार की देर रात करीब 12 बजे हिंदपीढ़ी थाना पुलिस फिरोज अली के घर पहुंची और परिजनों से मामले की जानकारी ली.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी था युवक

पुलिस के अनुसार फिरोज अली पर पहले ही छेड़खानी का आरोप लगा था. इस मामले में दिसंबर 2024 में कोतवाली थाना की पुलिस उसे जेल भेज चुकी है. आरोप था कि उसने स्कूल जा रही एक छात्रा के साथ छेड़खानी करने के साथ-साथ अश्लील हरकत की थी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान फिरोज अली के रूप में हुई थी. लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम भी रखा था. इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी लोअर बाजार थाना क्षेत्र से हुई थी. इस केस में फिरोज अली जमानत पर था और अपने घर पर रह रहा था.

इसे भी पढ़ें

शर्मसार! मां की मौत के बाद भाग गये बेटे, 40 घंटे घर में पड़ा रहा शव, ग्रामीणों ने किया अंतिम संस्कार

झारखंड में नाम परिवर्तन कराना हुआ मुश्किल, जानिए पूरी प्रक्रिया

वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 20 से अधिक ट्रेनें रद्द, झारखंड में मालगाड़ियों की टक्कर के बाद आवाजाही प्रभावित

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola