रांची की फलमंडी में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की गाड़ियां

Updated at : 28 Apr 2024 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
रांची की फलमंडी में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की गाड़ियां

रांची के फलमंडी में भीषण आग लग गयी है. फिलहाल दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है.

विज्ञापन

रांची : रांची के हरमू स्थित फलमंडी में रविवार शाम आग लग गयी. इस घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गयी. हालांकि, स्थानीय लोगों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. इसके बाद लोगों ने अग्र्नीशमन विभाग को फोन कर बुलाया. दमकल वाहन मौके पर पहुंच चुकी है और आग बुझाने का प्रयास जारी है.

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट

जानकारी के मुताबिक अब तक किसी ने आग लगने का सपष्ट कारण तो नहीं बताया गया लेकिन कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है. आग की लपटें इतनी तेज थी कि कई दुकान भी इसकी चपेट आ गये. मौके पर भारी भीड़ जुटी हुई है. हालांकि, अब तक इस अगलगी की घटना से होने वाले नुकसान के बारे में सही आकलन नहीं लगाया जा सका है.

साल 2019 में भी इसी तरह से लगी थी आग

आपको बता दें कि साल 2019 में भी हरमू के हरमू बाइपास रोड स्थित बिजली ऑफिस के पीछे की फल मंडी अचानक आग लग गयी थी. उस वक्त लाखों का नुकसान हुआ था. उस वक्त आग की वजह से कई सारे फल समेत अन्य सामान जलकर खाक हो चुके थे.

Also Read: रांची : महिला से ठगी करने वाले दो साइबर फ्रॉड गिरफ्तार

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola