रिवॉल्वर दिखाकर वित्त अधिकारी को धमकाया

डकरा. एनके एरिया के वित्त कार्यालय में कार्यरत वित्त अधिकारी अजय कुमार को रिवॉल्वर दिखाकर धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना सोमवार शाम की है. वे कार्यालय में काम कर रहे थे, उसी दौरान उनके कक्ष में दो लोग आये और रिवॉल्वर उनके टेबल पर रखकर काम से संबंधित बात कर उन्हें धमकी दी. इससे अधिकारियों में भय व्याप्त है.

कार्यालय आकर धमकी देनेवालों के जाने के बाद वित्त अधिकारी ने इसकी जानकारी फोन पर महाप्रबंधक को दी. महाप्रबंधक ने उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत उचित माध्यम से कार्रवाई की सलाह दी. उन्होंने कहा कि अगर इस प्रकार की घटना करनेवाला कोई ठेकेदार है, तो उसकी जानकारी प्रबंधन को दें. प्रबंधन अपने तरीके से कार्रवाई करेगा. इधर इस घटना के बाद अधिकारियों में भय व्याप्त है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए