Ranchi News : कांके रोड फ्लाइओवर की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार, विभाग को सौंपी गयी

Updated at : 20 Apr 2025 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : कांके रोड फ्लाइओवर की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार, विभाग को सौंपी गयी

एसीबी ऑफिस से रिंग रोड तक निर्माण की है योजना. विभाग रिपोर्ट के आधार पर निर्माण की दिशा में आगे बढ़ेगा.

विज्ञापन

रांची. कांके रोड फ्लाइओवर की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार हो गयी है. इससे पहले इसका सर्वे कराया गया था. उसके आधार पर फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर पथ निर्माण विभाग को सौंप दी गयी है. अब विभाग इस रिपोर्ट के आधार पर फ्लाइओवर निर्माण की दिशा में आगे बढ़ेगा. रिपोर्ट में फ्लाइओवर के लिए जमीन अधिग्रहण की लागत, योजना की लागत सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का उल्लेख किया गया है. वहीं, कहां क्या अड़चनें हैं, इसे भी दर्शाया गया है. विभाग के रिपोर्ट से सहमत होने के बाद इसका डीपीआर तैयार कराया जायेगा.

दो रैंप का निर्माण किया जायेगा

इस फ्लाइओवर का निर्माण कांके रोड में एसीबी कार्यालय से रिंग रोड (नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी) तक किया जाना है. बीच में दो रैंप का निर्माण कराया जाना है. एक रैंप चांदनी चौक के पास व दूसरा रैंप रिनपास के पास बनेगा. दोनों जगहों से लोग रैंप का इस्तेमाल कर सकेंगे. इसे आधार मान कर ही इसका डिजाइन तैयार कराया जायेगा. विभाग के निर्देश पर इस पर तेजी से काम किया जा रहा है.

बरियातू फ्लाइओवर का भी डीपीआर तैयार

इसके अलावा बरियातू रोड में फ्लाइओवर निर्माण की योजना का भी डीपीआर तैयार करा लिया गया है. इसका निर्माण करमटोली चौक के पहले से किया जाना है. वहीं, रिम्स के आगे सेवेन डे हॉस्पिटल तक इसके निर्माण की योजना है. इसमें रिम्स के पास रैंप बनाने की योजना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola