रांची स्टेशन पर लगेंगे फेस रिकग्निशन कैमरे, संदिग्धों के बारे में पुलिस को तुरंत मिलेगी जानकारी

Updated at : 28 Feb 2020 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
रांची स्टेशन पर लगेंगे फेस रिकग्निशन कैमरे, संदिग्धों के बारे में पुलिस को तुरंत मिलेगी जानकारी

रेलवे बोर्ड जून माह से स्टेशनों पर फेस रिकग्निशन कैमरे लगायेगा. 2022 तक यह काम पूरा हो जायेगा. बड़े स्टेशनों पर आठ और छोटे स्टेशनों पर चार कैमरे लगाये जायेंगे.

विज्ञापन

रांची : रेलवे बोर्ड जून माह से स्टेशनों पर फेस रिकग्निशन कैमरे लगायेगा. 2022 तक यह काम पूरा हो जायेगा. बड़े स्टेशनों पर आठ और छोटे स्टेशनों पर चार कैमरे लगाये जायेंगे. इन कैमरों को फेस रिकग्निशन सॉफ्टवेयर से जोड़ा जायेगा. इससे कोई संदिग्ध किसी भी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा, तो उसकी जानकारी नजदीकी पुलिस थाने को मिल जायेगी.

पहले चरण में रांची, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, भोपाल, जयपुर, पटना, अमृतसर, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, बेंगलुरु, अहमदाबाद, चंडीगढ़ व रायपुर में कैमरा लगेगा. रेलवे के अधिकारी ने बताया कि कैमरा लगने से देश के किसी भी थाने से संदिग्ध की फोटो अपलोड की जा सकेगी.

फोटो जीआरपी, आरपीएफ या कंट्रोल रूम से सॉफ्टवेयर में अपलोड रहेगा. जब उस फोटो से मैच करता कोई व्यक्ति कैमरे के सामने से गुजरेगा, तो कैमरा सॉफ्टवेयर की मदद से अपने आप कंट्रोल रूम को जानकारी देगा. इसके अलावा यह सॉफ्टवेयर घर से भागने वाले बच्चों को ढूंढ़ने में भी मदद करेगा.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola