ePaper

VIDEO: तीन राज्यों में बीजेपी की धमाकेदार जीत पर झारखंड में मनी होली-दिवाली

Updated at : 03 Dec 2023 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: तीन राज्यों में बीजेपी की धमाकेदार जीत पर झारखंड में मनी होली-दिवाली

तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत पर रांची बीजेपी ऑफिस में जश्न का माहौल है. बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल और पटाखे छोड़कर एक साथ होली-दिवाली मनायी.

विज्ञापन

तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत पर रांची बीजेपी ऑफिस में जश्न का माहौल है. बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल और पटाखे छोड़कर एक साथ होली-दिवाली मनायी. आपको बता दें कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी को धमाकेदार जीत मिली है. झारखंड के पूर्व सीएम व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जीत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय नेतृत्व व तीनों राज्यों की जनता के प्रति आभार जताया. रांची के विधायक सीपी सिंह ने इस जीत को 2024 का ट्रेलर बताया. रांची के सांसद संजय सेठ छत्तीसगढ़ के सूरजपुर संभाग के प्रभारी के तौर पर तीनों विधानसभा के प्रत्याशियों की जीत हुई है. सांसद संजय सेठ ने तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत पर बधाई दी है. सांसद सेठ ने कहा देश की जनता ने पीएम मोदी की गारंटी पर अपना विश्वास जताया. सांसद सेठ ने इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीजेपी के सभी कार्यकर्ता और तीनों राज्यों की जनता का आभार जताया है, जिनके कुशल नेतृत्व में भाजपा ने तीनों राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की. सांसद संजय सेठ ने छत्तीसगढ़ के सूरजपुर संभाग के तीनों विधानसभा के प्रभारी के रूप में काम किया. तीनों विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशियों ने भटगांव विधानसभा, प्रेम नगर व प्रतापपुर में प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की. इस जीत के लिए सांसद ने तीनों प्रत्याशियों को बधाई दी और सूरजपुर संभाग की जनता और वहां के भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola