Ranchi News : प्रांतीय अध्यक्ष का चुनाव 13 अप्रैल को

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Mar 2025 12:12 AM

विज्ञापन

Ranchi News: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2025–27 के लिए प्रांतीय अध्यक्ष पद का चुनाव 13 अप्रैल को होगा.

विज्ञापन

रांची. झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2025–27 के लिए प्रांतीय अध्यक्ष पद का चुनाव 13 अप्रैल को होगा. यह जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री रवि शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि इस चुनाव में करीब पांच हजार से अधिक विभिन्न श्रेणी के सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के द्विवार्षिक चुनाव के लिए 23 जिला एवं तीन अनुमंडल मेें मतदान किया जायेगा. जिसमें उस क्षेत्र के सदस्य अपना मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.

विनय सरावगी मुख्य चुनाव पदाधिकारी बने

श्री शर्मा ने बताया कि इस कार्य के लिए मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष विनय सरावगी को मुख्य चुनाव पदाधिकारी मनोनीत किया गया है. श्री सरावगी ने राज कुमार मारू, प्रदीप जैन वाकलीवाल एवं अशोक पुरोहित को चुनाव पदाधिकारी बनाया है. उन्होंने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष के लिए नामांकण पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 मार्च और नामांकन पत्र वापिस करने की अंतिम तिथि 15 मार्च है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola