ePaper

शिबू सोरेन को प्लाज्मा देने के लिए आठ जवानों की हुई जांच

Updated at : 26 Aug 2020 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
शिबू सोरेन को प्लाज्मा देने के लिए आठ जवानों की हुई जांच

झामुमो सुप्रीमो सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन को प्लाज्मा देने के लिए रांची पुलिस के आठ जवानों की जांच की गयी़ कोरोना पॉजिटिव होने के बाद रविवार को शिबू सोरेन को इरबा स्थित मेंदांता अस्पताल में भरती कराया गया था़

विज्ञापन

रांची : झामुमो सुप्रीमो सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन को प्लाज्मा देने के लिए रांची पुलिस के आठ जवानों की जांच की गयी़ कोरोना पॉजिटिव होने के बाद रविवार को शिबू सोरेन को इरबा स्थित मेंदांता अस्पताल में भरती कराया गया था़ रात में उन्हें प्लाज्मा की आवश्यकता पड़ी़ प्लाज्मा के लिए रांची पुलिस के जवानों को कहा गया़

उसके बाद सार्जेंट मेजर राजेश रंजन कोरोना को मात दिये जवानों को लेकर रिम्स पहुंचे़ पहले दो जवान की जांच की गयी, लेकिन प्लाज्मा देने के लिए वे फीट नहीं पाये गये़ उसके बाद बारी-बारी से छह अन्य जवानों की जांच की गयी़ कुल आठ जवानों में अंतत: लालू कुमार यादव जांच में फीट पाये गये और देर रात ढाई बजे रिम्स से प्लाज्मा निकाल कर गुरुजी काे चढ़ाने के लिए भेजा गया़

भाजपा अध्यक्ष ने शिबू के स्वस्थ होने की कामना की : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश ने झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है़ श्री प्रकाश ने कहा है कि श्री सोरेन शीघ्र कोरोना से मुक्त हो कर स्वस्थ होंगे़ वह जल्द ही रांची लौटेंगे़

शिबू सोरेन से मिलने मेदांता पहुंचे इरफान : रांची. जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी मंगलवार को शिबू सोरेन से मिलने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ रांची के मेदांता अस्पताल पहुंचे. विधायक की मौजूदगी में उन्हें एंबुलेंस से बोकारो रवाना किया गया. बोकारो से शिबू को ट्रेन से दिल्ली भेजा जायेगा. विधायक ने बताया की बुधवार को वे भी दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

डॉ अंसारी उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे ईश्वर से प्रार्थना करें कि गुरुजी जल्द से जल्द स्वस्थ होकर हमारे बीच वापस आये. कहा कि गुरुजी के त्याग-बलिदान को झारखंड कभी नहीं भूल सकता. आज उनके ही प्रयास से हम लोगों को अलग झारखंड मिला. परंतु आज वह बीमार चल रहे हैं और आज उन्हें हमारी दुआ की जरूरत है. इधर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola