सीएम हेमंत सोरेन और चंपई सोरेन का प्रयास रंग लाया, जीवन की आस छोड़ चुके टुना सबर के चेहरे पर खिली मुस्कान

पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया प्रखंड के केंदुआ स्थित दंपाबेड़ा गांव के बेहद गरीब व्यक्ति टुना सबर गंभीर चर्म रोग से पीड़ित था. टुना सबर की बीमारी की जानकारी मुख्यमंत्री को मिली. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त विजया जाधव को टुना के बेहतर इलाज का निर्देश दिया.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री चंपई सोरेन का प्रयास रंग लाया. आदिम जनजाति समुदाय के टुना सबर को आखिरकार नया जीवन मिल गया. चर्म रोग से अब उसे लगभग मुक्ति मिल चुकी है. पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त की देखरेख में चिकित्सकों की टीम ने टुना सबर को उसका पुराना स्वरूप लौटा दिया. जीवन की आस छोड़ चुके टुना के चेहरे पर अब उम्मीद की मुस्कान है.
पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया प्रखंड के केंदुआ पंचायत स्थित दंपाबेड़ा गांव में निवास करने वाले एक बेहद गरीब व्यक्ति टुना सबर गंभीर चर्म रोग से पीड़ित था. टुना सबर की बीमारी की जानकारी मुख्यमंत्री को मिली. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त विजया जाधव को टुना के बेहतर इलाज का निर्देश दिया.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर उपायुक्त विजया जाधव ने पूरे मामले की जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने एंबुलेंस भेजकर टुना सबर को जमशेदपुर स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराने का निर्देश दिया. 7 फरवरी को टुना सबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद शुरू हुआ उसका इलाज. करीब 15 दिनों के इलाज के बाद अब टुना सबर गंभीर चर्म रोग से मुक्ति पाने से बस कुछ ही कदम दूर है.
Also Read: Jharkhand Sabar Tribe News: जमशेदपुर के पास तामुकबेड़ा सबर टोला में एक महीने में सर्पदंश से दो सबर की मौत
डुमरिया प्रखंड अंतर्गत केंदुआ पंचायत के दंपाबेड़ा में निवास करने वाले सबर परिवारों को उपायुक्त के निर्देश पर गांव में विशेष शिविर लगाकर सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया. सभी को डाकिया योजना के तहत हर माह खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है.
Also Read: Jharkhand News: आदिम जनजातियों को खत्म कर रहा है अंधविश्वास, दैविक प्रकोप मान गांव छोड़ रहे सबर परिवार
पूर्वी सिंहभूम की डीसी विजया जाधव ने कहा है कि टुना सबर के स्वास्थ्य में लगातार सुधार होना सुखद है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर सबर परिवारों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा रहा है. सबर परिवारों के अतिरिक्त जिला के सभी जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे. इसका प्रयास हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




