land possession case : हाइकोर्ट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिली जमानत को इडी ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

Updated at : 09 Jul 2024 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
land possession case : हाइकोर्ट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिली जमानत को इडी ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

इडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाइकोर्ट द्वारा दी गयी जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. इडी की ओर से इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को याचिका दायर कर दी गयी है.

विज्ञापन

विशेष संवाददाता, (रांची) : इडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाइकोर्ट द्वारा दी गयी जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. इडी की ओर से इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को याचिका दायर कर दी गयी है. फिलहाल न्यायालय ने इडी की याचिका पर सुनवाई के लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं की है. उल्लेखनीय है कि बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन पर कब्जे के आरोप में इडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2024 को गिरफ्तार किया था.

28 जून को जमानत पर रिहा हुए थे हेमंत सोरेन

पीएमएलए कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज होने के बाद हेमंत सोरेन ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की. न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की अदालत में याचिका की सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. न्यायालय ने 28 जून 2024 को अपना फैसला सुनाया और हेमंत सोरेन को जमानत पर रिहा करने का आदेश जारी किया. न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि हेमंत सोरेन जमानत देने के लिए पीएमएलए की धारा-45 में निर्धारित दोनों शर्तों को पूरा करते हैं. हाइकोर्ट द्वारा फैसला सुनाये जाने के दिन ही निचली अदालत में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola