अब निर्वाचन आयोग ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी
Updated at : 08 Jun 2024 12:19 AM (IST)
विज्ञापन

Birsa Munda
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने शुक्रवार को मुख्यालय स्थित अपने सभागार में सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक की. आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश दिया.
विज्ञापन
मुख्य संवाददाता (रांची).
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने शुक्रवार को मुख्यालय स्थित अपने सभागार में सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक की. आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें. उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में मतदाता सूची के प्रकाशन का कट ऑफ डेट एक अक्तूबर रखा जा रहा है. इस तिथि के पूर्व घर-घर जाकर मतदाताओं का पुनरीक्षण कर लें. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि राज्य में लोकसभा निर्वाचन निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. इसमें सभी पदाधिकारियों, कर्मियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इस बाबत लोकसभा चुनाव के दौरान बने बूथ अवेयरनेस समूहों और इएलसी समूहों को सक्रिय करना होगा. उन्होंने निर्देश दिया कि सरकारी भवनों आदि पर दीवार लेखन कर संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर का नाम एवं नंबर अंकित करायें. कोई भी मतदाता अपने क्षेत्र के बीएलओ से सुगमता से संपर्क कर सकें. पदाधिकारी 80 प्रतिशत से कम मतदान वाले मतदान केंद्रों का स्वयं भौतिक निरीक्षण करें.वाहन मालिकों का भुगतान करें :
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि मतदान कर्मियों एवं मतदान कार्य में लगे वाहनों के मालिकों को नियमानुसार समय पर भुगतान सुनिश्चित करें. साथ हीं मतदान कार्य में लगे कर्मी यदि आकस्मिक रूप से अस्वस्थ हुए थे, तो उनका कैशलेस उपचार करायें. मतदान कार्य से जुड़े जिस भी कर्मी के जान-माल के नुकसान की स्थिति में परिजनों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए अनुग्रह अनुदान देना सुनिश्चित करें.निकाय चुनाव की तैयारी : ट्रिपल टेस्ट के लिए विभाग को अनुशंसा भेजेगा पिछड़ा वर्ग आयोग :
रांची. राज्य के 49 नगर निकायों के चुनाव के पूर्व ट्रिपल टेस्ट होना है. ट्रिपल टेस्ट के जरिये ही निकायों में ओबीसी के लिए आरक्षण तय किया जायेगा. नगर विकास विभाग ने इस बाबत राज्य पिछड़ा आयोग को पत्र भेजा है. इसके बाद राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा ट्रिपल टेस्ट के लिए विभाग को अनुशंसा भेजी जायेगी. आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि ट्रिपल टेस्ट के लिए एजेंसी चयन आदि के लिए विभाग को अनुशंसा भेजी जायेगी. आयोग अपनी रिपोर्ट के साथ तैयार है. उन्होंने कहा कि मंगलवार को आयोग की बोर्ड मीटिंग के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. आयोग का प्रयास है कि जून में ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया को पूरी कर ली जाये. इसके बाद ही स्थानीय निकायों के चुनाव हो सकेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




