ईस्ट जोन ओपन तीरंदाजी में पांच राज्यों के तीरंदाज साधेंगे निशाना, अंतराष्ट्रीय पदक विजेता भी हो रहे हैं शामिल

Updated at : 23 Mar 2024 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
ईस्ट जोन ओपन तीरंदाजी में पांच राज्यों के तीरंदाज साधेंगे निशाना, अंतराष्ट्रीय पदक विजेता भी हो रहे हैं शामिल

ईस्ट जोन ओपन तीरंदाजी प्रतियोगिता की खूंटी में शुरुआत हो गयी है. इसमें देश के 5 राज्यों के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं.

विज्ञापन

खूंटी : खूंटी जिला तीरंदाजी संघ और झारखंड तीरंदाजी संघ के संयुक्त तत्वावधान एनटीपीसी और खेलो इंडिया के सहयोग से शुक्रवार को ईस्ट जोन ओपन तीरंदाजी प्रतियोगिता खूंटी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में शुरू हुई. मुख्य अतिथि भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने प्रतियोगिता का उदघाटन किया. उन्होंने तीर-कमान लेकर निशाना भी साधा. मौके पर उन्होंने कहा कि देश में खिलाड़ियों को अच्छी सुविधा प्रदान करने का प्रयास जारी है. हमारे खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

हाल के दिनों में कई मेडल भी मिला है. उन्होंने कहा कि जो अवसर मिल रहा है, उसका लाभ उठाते हुए आगे बढ़ें. तीरंदाजी के क्षेत्र में अच्छा काम किया जा रहा है. मौके पर द्रोणाचार्य अवार्डी पद्मश्री पूर्णिमा महतो, भारतीय तीरंदाजी संघ के सह सचिव सुमंत चंद्र मोहंती, झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष एल मूर्ति, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक प्रकाश राम, डी साईश्वरी राव, राजेश हसदक, रोहित कोइरी, शेखर लगूरी, शिशिर महतो, करण कर्मकार, सुमित मिश्रा, जिला तीरंदाजी संघ से बसंत कुमार, ईशान जायसवाल, दानिश अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे.

Also Read: झारखंड : तीन दिवसीय 17वीं स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का हुआ समापन, रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

मधुमिता और दीपक का जीत से आगाज

प्रतियोगिता में झारखंड सहित पश्चिम बंगाल, बिहार, ओड़िशा व छत्तीसगढ़ के 101 तीरंदाज भाग ले रहे हैं. इनमें अंतराष्ट्रीय तीरंदाज मधुमिता कुमारी, भाग्यवती चानू, दीप्ति कुमारी, सविता कुमारी, जुवेल सरकार, रूमा विश्वास समेत अन्य अंतराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता तीरंदाज भी शामिल हैं. प्रतियोगिता के पहले दिन कंपाउंड बालिका में झारखंड की मधुमिता, बालक वर्ग में भी झारखंड के दीपक कुमार प्रथम रहे. वहीं रिकर्व बालिका वर्ग में पश्चिम बंगाल की रूमा विश्वास और बालक वर्ग में भी पश्चिम बंगाल के ही जुवेल सरकार प्रथम स्थान पर रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola