ePaper

Hockey : हॉकी झारखंड ने दोनों वर्गों में असम को डेढ़ दर्जन गोलों से हराया

Updated at : 24 Jul 2024 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
Hockey : हॉकी झारखंड ने दोनों वर्गों में असम को डेढ़ दर्जन गोलों से हराया

झारखंड की महिला टीम ने 18-0 से, जबकि पुरुष टीम ने 19-0 से जीत दर्ज की

विज्ञापन

झारखंड की महिला टीम ने 18-0 से, जबकि पुरुष टीम ने 19-0 से जीत दर्ज की रांची. गुवाहाटी (असम) में बुधवार से शुरू हुई दूसरी हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की महिला व पुरुष टीमों ने जीत से आगाज किया. 31 जुलाई तक चलनेवाली चैंपियनशिप के पहले दिन खेले गये मुकाबले में झारखंड की महिला टीम ने मेजबान असम को 18-0 से, जबकि पुरुष टीम ने भी असम को 19-0 गोलों से पराजित किया. झारखंड महिला टीम की ओर से सुस्मिता गुड़िया (14वें, 47वें, 49वें व 57वें) ने चार, संदीपा कुमारी (तीसरे, 16वें व 34वें), पुष्पा मांझी (आठवें, 11वें व 59वें), (23वें, 28वें व 42वें) ने तीन-तीन, पुष्पा डांग (12वें व 22वें) ने दो, जबकि श्रुति कुमारी सेवानी केरकेट्टा (44वें), रेजिना कुल्लू (46वें) व अंकिता लकड़ा (58वें मिनट) ने एक-एक गोल किया. झारखंड की जीत पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई और आगे के मैचों के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola