रांची के खेलगांव में आज होगा ‘ईस्ट टेक 2025 : आत्मनिर्भरता से संप्रभुता’ का आगाज, क्या-क्या होगा, देखें

ईस्ट टेक 2025 से पहले सीडीएस अनिल चौहान ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात.
East Tech 2025: झारखंड की राजधानी रांची के होटवार स्थित खेलगांव में पहली बार सेना का बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है. खेलगांव में ‘ईस्ट टेक 2025 : आत्मनिर्भरता से संप्रभुता’ का शुक्रवार 19 सितंबर 2025 को आगाज होगा. इस कार्यक्रम के दौरान क्या-क्या होगा, अभी जान लीजिए.
Table of Contents
East Tech 2025: झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार (19 सितंबर 2025) से 3 दिवसीय ‘ईस्ट टेक 2025 : आत्मनिर्भरता से संप्रभुता’ का आगाज होगा. 3 दिवसीय इस कार्यक्रम में पूर्वी कमान की ओर से अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीक का प्रदर्शन किया जायेगा. रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और देश को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ईस्ट टेक का आयोजन हो रहा है. यह सशस्त्र बलों की जरूरतों और भारत में उभरते रक्षा उद्योग के बीच सेतु का काम करेगा.
ईस्टर्न कमांड ने SIDM के सहयोग से किया है आयोजन
कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सेना के ईस्टर्न कमांड ने सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) के सहयोग से कर रहा है. डिफेंस टेक्नोलॉजी पर आधारित यह चौथा आयोजन है. इसमें डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स, डीआरडीओ, प्राइवेट डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और एकेडमिया लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट का प्रदर्शन करेंगे.
सेना के व्यापक परिदृश्य का होगा प्रदर्शन
रांची में पहली बार होने जा रहे इस आयोजन में सेना का व्यापक परिदृश्य प्रदर्शित किया जायेगा. इसमें डीपीएसयूएस, डीआरडीओ, निजी रक्षा निर्माता, एमएसएमई, स्टार्ट-अप और शिक्षाविद शामिल होंगे, जो अपनी नवीनतम तकनीकों और उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
प्रदर्शनी में इन्हें किया जायेगा शामिल
- सामरिक संचार प्रणाली (Tactical Communication Systems)
- युद्धक्षेत्र गतिशीलता समाधान (Battlefield Mobility Solutions)
- सुरक्षा और उत्तरजीविता उपकरण (Protection and Survivability Equipment)
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)-सक्षम अनुप्रयोग (Artificial Intelligence (AI)-enabled Applications)
- ड्रोन और काउंटर-ड्रोन प्रौद्योगिकियां (Drone and Counter-Drone Technologies)
- रोबोटिक्स और स्वायत्त प्रणालियां (Robotics and Autonomous Systems)
- उन्नत मारक क्षमता प्लेटफार्म (Advanced Firepower Platforms)
राज्यपाल, सीएम, रक्षा राज्यमंत्री होंगे कार्यक्रम में शामिल
रांची में आयोजित हो रहे इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, लेफ्टिनेंट जनरल राम चंदर तिवारी, राजिंदर सिंह भाटिया, सीडीएस जनरल अनिल चौहान और रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ शामिल होंगे.
इन विषयों पर होगी बात
दोपहर 2 बजे से अलग-अलग सेशन में नयी-नयी तकनीक और नवोन्मेष पर चर्चा होगी. सबसे पहले रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल आरके आनंद ऑपरेशनलाइजिंग डुअल यूज टेक्नोलॉजीज फॉर इंटीग्रेटेड नेशनल डिफेंस एंड डेवलपमेंट पर बात करेंगे. इसके बाद ‘भविष्य के लिए दोहरे उपयोग वाली प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करने के लिए सैन्य तत्परता और सामरिक श्रेष्ठता’, ‘सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास में नागरिक-सैन्य अभिसरण’, ‘भारत के लिए नवाचार : स्वदेशी प्रौद्योगिकी के दोहरे उपयोग और एमएसएमई एकीकरण रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र’ और ‘रणनीतिक दूरदर्शिता और अनुसंधान प्रौद्योगिकियों का दोहरा उपयोग : भविष्य के लिए तैयार सक्षम भारत तैयार करना’ जैसे विषयों पर चर्चा होगी.
इसे भी पढ़ें
झारखंड के बंदियों को अब सप्ताह में 3 दिन मिलेगा नॉन-वेज, धनबाद में बोले कारा महानिरीक्षक
19 सितंबर को गर्जन के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी, 40 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
रांची पहुंचे सीडीएस अनिल चौहान, बोले- फौज में भाई-भतीजावाद नहीं, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कही ये बात
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




