दिशोम गुरु के सपनों को साकार करना हम सभी का कर्तव्य

Updated at : 11 Jan 2026 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
दिशोम गुरु के सपनों को साकार करना हम सभी का कर्तव्य

झामुमो प्रखंड समिति ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड सचिव सहिंद्र लकड़ा के नेतृत्व में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती मनायी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बेड़ो.

झामुमो प्रखंड समिति ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड सचिव सहिंद्र लकड़ा के नेतृत्व में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती मनायी. इसमें झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बीच फल का वितरण किया. श्री लकड़ा ने कहा कि दिशोम गुरु ने अपने राजनीतिक जीवन में जल, जंगल, जमीन की रक्षा, सूदखोरी व महाजनी प्रथा के खिलाफ आवाज बुलंद किया था. शिबू सोरेन झारखंडवासियों के मसीहा थे. झारखंड अलग राज्य उन्हीं की देन है. झारखंड में श्री सोरेन के सपनों का साकार करना हमारा कर्तव्य है. उन्होंने समृद्ध व आत्मनिर्भर झारखंड के लिए एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र साहू, पीटर तिर्की, बांदे उरांव, दुबराज खान, विमल उरांव, तस्लीम अंसारी, सुनीत लकड़ा, शिवा उरांव, एतवा उरांव, दिलीप भगत, सुका उरांव, अरविंद तिग्गा, विकास लकड़ा, विहारी उरांव व विष्णु उरांव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KEDAR MAHTO BERO

लेखक के बारे में

By KEDAR MAHTO BERO

KEDAR MAHTO BERO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola