अध्यक्ष डब्लू व संजय बने सचिव

Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन
अध्यक्ष डब्लू व संजय बने सचिव

टाटी मैदान में आजसू पार्टी टाटी जोन की बैठक हीरालाल बेदिया की अध्यक्षता में हुई

विज्ञापन

अनगड़ा.

टाटी मैदान में आजसू पार्टी टाटी जोन की बैठक हीरालाल बेदिया की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की असली पूंजी होते हैं. वर्तमान परिदृश्य में कार्यकर्ताओं को मानसिक रूप से मजबूत होकर राजनीतिक विषयों को गहरायी से समझने की जरूरत है. उन्होंने संगठन की मजबूती और जमीनी स्तर पर पार्टी के विस्तार पर जोर दिया. बैठक में सर्वसम्मति से टाटी जोन की नयी कमेटी का गठन किया गया. इसमें डब्लू बेदिया को अध्यक्ष, संजय महतो को सचिव, छुटू मुंडा को कोषाध्यक्ष और सहजू बेदिया को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी. साथ ही मोहन बेदिया, मधुसूदन बेदिया, मोतीलाल प्रजापति, सुरेश बेदिया और रविकांत बेदिया को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. बैठक में जिला कमेटी के लिए धर्मदेव रजवार, सोमरा बेदिया, श्याम सुंदर बेदिया, अमर सिंह मुंडा, विक्रम हजाम, गोपाल नायक, रिझु महतो, फागू रजवार और छुटुलाल बेदिया के नामों अनुशंसा की गयी. बैठक में सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक सहित अन्य उपस्थित थे.

आजसू पार्टी टाटी जोन की हुई बैठक B

विज्ञापन
Jitendra

लेखक के बारे में

By Jitendra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola