BIT मेसरा के प्लेटिनम जुबली में बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, झारखंड उनके लिए घर आने जैसा

Published by : Sameer Oraon Updated At : 15 Feb 2025 1:33 PM

विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू.

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने रांची के बीआईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुई. जहां उन्होंने झारखंड आने को घर आने जैसा बताया है.

विज्ञापन

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को बाईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कीं. कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे किया गया. राज्यपाल संतोष गंगवार, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और संस्थान के आला अधिकारियों ने मेसरा परिसर में उनको फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. राष्ट्रपति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड आना उनके लिए घर आने जैसा है. उन्होंने संस्थान के शानदार जर्नी के लिए छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी.

एआई, एनीमेशन जैसी चीजों ने टेक्नोलॉजी ने लाया बड़ा परिवर्तन : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज बीआईटी मेसरा के शानदार उपलब्धियों पर गर्व करने का दिन है. आज टेक्नोलॉजी ने काफी प्रगति की है. इसमें सबसे बड़ा परिवर्तन एआई, एनीमेशन जैसी चीजों ने लाया है. विकसित भारत के निर्माण में इसका बड़ा योगदान है. केंद्र सरकार अभी एआई को एकीकृत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है. बीआईटी मेसरा ने इससे संबंधित पाठ्यक्रम में शुरू करके बड़ा कदम उठा है, जो खुशी की बात है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से संबंधित सभी खबरें यहां पढ़ें

‘विकसित भारत’ के निर्माण में युवाओं के उत्साह मील का पत्थर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ‘विकसित भारत’ के निर्माण में युवाओं का उत्साह और प्रतिबद्धता मील का पत्थर साबित होगा. हमारी बेटियां विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, गणित में पीछे नहीं हैं. उन्होंने आगे कहा कि उद्यमियों को पारंपरिक समुदायों के ज्ञान के आधार की अनदेखी नहीं करनी चाहिए.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम को संबोधित करने से पहले छात्रों द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी का अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने कई छात्र-छात्राओं से बात भी की. इससे पहले राष्ट्रपति के गुजरने वाले रास्ते पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त थी. हर चौक चौराहे पर सुरक्षा बलों के जवान पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद थे. उनके आगमन को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया था. जगह जगह बैरिकेडिंग की गयी थी. बीआईटी मेसरा में लोगों को संबोधित करने के तुरंत बाद वह वहां से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गयीं.

Also Read: Jharkhand Congress New In Charge: कांग्रेस ने गुलाम अहमद मीर की जगह किन्हें बनाया झारखंड कांग्रेस का नया प्रभारी?

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola