West Bengal: बेंच पर अकेले बैठकर चाय पी रही थीं राष्ट्रपति की हमशक्ल, जुट गई भीड़

Updated at : 13 Feb 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal

West Bengal

West Bengal: पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा बाजार इलाके में ओवरब्रिज के नीचे लकड़ी की बेंच पर चाय रही रही एक महिला को वहां के लोगों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समझ लिया. इसके बाद वहीं अच्छी खासी भीड़ जुटने लगी.

विज्ञापन

West Bengal: अमिताभ, शाहरूख, सलमान, अक्षय सहित कई अभिनेताओं के हमशक्ल को तो आपने देखा ही होगा. अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की भी हमशक्ल सामने आयी है. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा बाजार इलाके में ओवरब्रिज के नीचे लकड़ी की बेंच पर चाय रही रही एक महिला को वहां के लोगों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समझ लिया. फिर क्या था, वहां भीड़ जमा हो गयी.

हालांकि कुछ देर बाद लोगों को पता चला कि वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नहीं, बल्कि उनकी तरह दिखने वाली एक अन्य महिला है. उनका नाम गीता शास्मल है, उनकी उम्र 65 के करीब है. वह डेबरा ब्लॉक के श्यामसुंदर इलाके की रहने वाली है. गीता ने बताया कि वह अपने मायके जाने के लिए डेबरा इलाके में आयी थी. बस का इंतजार कर रही थी. बस आने में देरी होने के कारण वह बेंच पर बैठकर चाय पी रही थी, तभी वहां भीड़ जमा हो गयी.

गीता ने कहा कि उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा था. बाद में एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की तस्वीर दिखाते हुए बताया कि उसका चेहरा राष्ट्रपति से मिलता-जुलता है. गीता का कहना है कि उसने कभी राष्ट्रपति की तस्वीर नहीं देखी थी. वहीं, डेबरा निवासी इस बात से खुश है कि उनके यहां राष्ट्रपति की हमशक्ल रहती है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola