मिथिलेश ठाकुर ने कैबिनेट में रखा लालू को रिहा करने की मांग
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Apr 2020 5:40 AM
रांची : पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कैबिनेट की बैठक में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को पेरोल पर भेजे जाने मांग की. मंत्री श्री ठाकुर ने कहा है कि श्री यादव लंबे समय से जेल में बंद है़ं पिछली सरकार में उन्हें मानसिक रूप से अत्यधिक प्रताड़ित किया गया […]
रांची : पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कैबिनेट की बैठक में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को पेरोल पर भेजे जाने मांग की. मंत्री श्री ठाकुर ने कहा है कि श्री यादव लंबे समय से जेल में बंद है़ं पिछली सरकार में उन्हें मानसिक रूप से अत्यधिक प्रताड़ित किया गया है़ इस कारण उन्हें सुगर एवं अन्य कई गंभीर बीमारी हो गयी है़ कोरोना जैसी महामारी से उनके जान को खतरा होने की संभावना है़ ऐसी परिस्थिति में मंत्री श्री ठाकुर ने लालू यादव को पेरोल पर जेल से रिहा कराने की मांग की है़ श्री ठाकुर के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले में महाधिवक्ता से राय लेकर आगे की कार्रवाई करने की आश्वासन दिया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










