मुझे धन्यवाद न कहें, यह मेरा कर्तव्य है : हेमंत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा : मुझे खुशी है कि लॉकडाउन में फंसे झारखंडवासी अपने घर सकुशल पहुंच रहे हैं. आपसे आग्रह है, कि मुझे धन्यवाद मत कहिए
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा : मुझे खुशी है कि लॉकडाउन में फंसे झारखंडवासी अपने घर सकुशल पहुंच रहे हैं. आपसे आग्रह है, कि मुझे धन्यवाद मत कहिए, यह मेरा कर्तव्य है कि मुसीबत में फंसे मेरे राज्य के लोगों की मैं सेवा करूं. अभी भी राज्य के मेरे कई भाई-बहन अपने घर आने को उत्सुक हैं.
राज्य सरकार पूरी कोशिश कर रही है, ऐसे फंसे लोगों को अपने घर पहुंचाने की. दरअसल मुख्यमंत्री से वीडियो साझा कर लेस्लीगंज, पलामू के प्रवासी श्रमिकों ने सरकार को शुक्रिया कहा था. उन्होंने कहा -राज्य सरकार जुगाड़ कईलस त पहुंचली आपन देश. इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपना यह स्टेटमेंट दिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




