अवैध उत्खनन कर निकाले गये 100 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त

Author Dinesh pandey|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

फ़ोटो:-12खलारी01:- जंगल में बंद बड़े खदान के मुहाने से बाहर निकलते महाप्रबंधक और सीआईएसएफ के अधिकारी. फोटो:-12खलारी02:- जब्त कोयले को लोडिंग करता मशीन. | Prabhat Khabar Network

खलारी के रोहिणी जंगल में सीआईएसएफ ने छापेमारी कर 100 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त किया। बंद खदान से हो रहा था अवैध खनन, अधिकारियों ने लिया जायजा।

विज्ञापन

खलारी. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एनके पिपरवार ईकाई ने रविवार को अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एनके एरिया के रोहिणी परियोजना के निकट जंगल में बंद पड़ी भूमिगत खदान से अवैध उत्खनन कर निकाले गये करीब 100 टन से अधिक कोयले को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलों को गुप्त सूचना मिली थी कि रोहिणी के खिलान धौडा पंप हाउस के बगल वाले जंगल में अवैध उत्खनन किया जा रहा है. जानकारी मिलने के बाद उक्त स्थल की ड्रोन कैमरे से मैपिंग कराई गई. जिसके बाद रविवार की सुबह 50 से अधिक सीआईएसएफ के जवान और पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और वहां अवैध उत्खनन कर कई जगहों पर रखे गये कोयले को जब्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

अवैध उत्खनन का कोयला बरामद होने की जानकारी मिलने के बाद एनके एरिया के महाप्रबंधक अमिताभ कुमार तिवारी, रोहिणी परियोजना पदाधिकारी दीपक कुमार, केडीएच परियोजना पदाधिकारी विमल कुमार, सीसीएल सिक्योरिटी ऑफिसर नीतीश झा, मैकलुस्कीगंज थाना प्रभारी धनंजय बैठा भी मौके पर पहुंचे. कोयला तस्करों के द्वारा उक्त जगह पर बंद पड़ी भूमिगत खदान के अंदर से पूरी व्यवस्था के साथ अवैध खनन कर कोयला निकाले जाने की पुष्टि हुई है. खदान के अंदर लाइटिंग की व्यवस्था के लिए सीसीएल के पंप हाउस से ही बिजली का कनेक्शन लिया गया था. जिस पर सीआइएसएफ के अधिकारियों के द्वारा परियोजना के अधिकारियों को इस मामले पर फटकार भी लगायी गयी. कोयला को जब्त कर प्रबंधन को सुपुर्द करने की कार्रवाई देर शाम तक जारी रही. सीआइएसएफ के द्वारा एनके एरिया में कोयले के अवैध उत्खनन के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola