गिरीडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने कार्रवाई की मांग की

Updated:
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह के पचंबा थाना में कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

रांची : गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पुलिस पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पचंबा थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस पर लगाया मनमानी का आरोप

बाबूलाल मरांडी ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि अपराधियों के सामने पीठ दिखाकर भागने वाली हेमंत सरकार की पुलिस थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाकर खुद को शेर समझ रही है. उन्होंने वर्दी की आड़ में पुलिसकर्मियों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए गिरिडीह एसपी से पचंबा थाना प्रभारी पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की.

यह भी पढ़ें : ISIS आतंकी फैजान अंसारी मामले में 8 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

मरांडी ने कहा कि यदि मामले में सख्त कार्रवाई नहीं की गयी, तो भाजपा सड़क पर उतरकर ऐसे पुलिसकर्मियों की मनमानी का जवाब देगी. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि कार्यकर्ताओं पर बरसायी गयी एक-एक लाठी का हिसाब लिया जायेगा.

जानकारी के अनुसार, पचंबा थाना में नाबालिग से कथित छेड़खानी की शिकायत को लेकर गुरुवार देर रात हंगामा हुआ था. इस दौरान दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद स्थिति बिगड़ गयी थी और पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठी चलायी थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola