ISIS आतंकी फैजान अंसारी मामले में 8 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर , एनआईए

एनआईए की विशेष अदालत ने ISIS आतंकी फैजान अंसारी मामले की सुनवाई की अगली तारीख 8 सितंबर तय की है. फैजान पर युवाओं को कट्टरपंथी बनाने का गंभीर आरोप है.

विज्ञापन

रांचीः एनआईए के विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत में आईएसआईएस से जुड़े मामले में गुरुवार को सुनवाई हुई. मामले में अभियोजन की ओर से समय की मांग की गई. इसके बाद अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख बढ़ाकर आठ सितंबर निर्धारित कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

ISIS से जुड़ने और कट्टरपंथी मॉड्यूल को बढ़ावा देने का आरोप

मामला प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आइएसआइएस से जुड़े होने और भारत में उसके कट्टरपंथी मॉड्यूल को बढ़ावा देने से संबंधित है. एनआइए ने जुलाई 2023 में लोहरदगा निवासी और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के 19 वर्षीय छात्र फैजान अंसारी उर्फ फैज को लोहरदगा से गिरफ्तार किया था. जांच एजेंसी के अनुसार, फैजान झारखंड मॉड्यूल के लिए काम कर रहा था.

ये भी पढ़ें- रांची पुलिस का नया एक्शन प्लान, 3 साल से जमे टाइगर मोबाइल जवानों का होगा तबादला

पत्रिकाओं और वीडियो के जरिये युवाओं को प्रभावित करने का आरोप

एनआइए के अनुसार, जांच में सामने आया कि फैजान कथित तौर पर ‘वॉयस ऑफ हिंद’ और ‘वॉयस ऑफ खुरासान’ जैसी पत्रिकाओं तथा प्रचार वीडियो के माध्यम से युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रभावित करने का प्रयास कर रहा था. जांच एजेंसी के मुताबिक वह डार्क नेट के जरिये विदेश में मौजूद अपने आकाओं के संपर्क में था.

डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने का दावा

एनआइए के अनुसार, फैजान के पास से आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और आइएसआइएस के झंडे के निशान समेत अन्य सामग्री बरामद की गयी थी. जांच पूरी करने के बाद एनआइए ने जनवरी 2024 में उसके खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी. इस मामले में अदालत में गवाहों और सबूतों को पेश करने की प्रक्रिया जारी है. गुरुवार की सुनवाई के बाद अब मामले की अगली सुनवाई आठ सितंबर को होगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola