खनन बिल को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, आलोक दुबे बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे आर्थिक नाकेबंदी

Updated:
विज्ञापन

पीसी करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक दुबे

केंद्र सरकार के नए खनन बिल के विरोध में झारखंड कांग्रेस ने आंदोलन की घोषणा की है. उन्होंने बिल को राज्यों के अधिकारों को कमजोर करने वाला बताया और जरूरत पड़ने पर आर्थिक नाकेबंदी तक की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

लोहरदगाः केंद्र सरकार द्वारा पारित खनन बिल के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आंदोलन की घोषणा की है. शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक दुबे और लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखेर भगत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर राज्यों के अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

खनिज संपदा पर राज्यों का अधिकार कमजोर करने का आरोप

आलोक दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार का रवैया तानाशाहीपूर्ण है. खनिज संपदा पर राज्यों के अधिकार को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. इसके विरोध में झारखंड समेत अन्य राज्यों में कांग्रेस आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी, तो आर्थिक नाकेबंदी कर झारखंड से खनिज पदार्थों को बाहर जाने से भी रोका जाएगा.

ये भी पढ़ें- ISIS आतंकी फैजान अंसारी मामले में 8 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

7 सितंबर को राज्यपाल से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

आलोक दुबे ने बताया कि सात सितंबर को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा. इसमें खनन बिल से झारखंड को होने वाले संभावित नुकसान की जानकारी राज्यपाल को दी जाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राज्यों का हक छीनने में लगी है और केंद्र सरकार नहीं चाहती कि राज्यों का समुचित विकास हो.

राम मंदिर के चंदे को लेकर भी भाजपा पर निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राम मंदिर निर्माण को लेकर भी कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा. आलोक दुबे ने कहा कि यदि राम मंदिर निर्माण का श्रेय प्रधानमंत्री ले रहे हैं, तो चंदा चोरी की जिम्मेदारी भी उन्हीं की बनती है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर भी कांग्रेस पार्टी जोरदार आंदोलन करेगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखेर भगत समेत पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- रांची पुलिस का नया एक्शन प्लान, 3 साल से जमे टाइगर मोबाइल जवानों का होगा तबादला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola