कुड़ू में जन्माष्टमी की धूम, एक दर्जन स्थानों पर होगी पूजा और भजन-कीर्तन
कृष्ण और राधा के वेशभूषा में बच्चे | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा के कुड़ू में जन्माष्टमी के अवसर पर कई स्थानों पर पूजा और भजन-कीर्तन के साथ मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.
अमित राज की रिपोर्ट
आपके शहर में
कुड़ू (लोहरदगा) भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी को लेकर कुड़ू प्रखंड में तैयारियां शुरू हो गयी हैं. प्रखंड के करीब एक दर्जन स्थानों पर जन्माष्टमी के अवसर पर पूजा और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. वहीं, करीब आधा दर्जन स्थानों पर मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी. हनुमान संघ रामनगर धोबी टोला में पिछले छह दशक से जन्माष्टमी पूजा और भजन-कीर्तन का आयोजन होता आ रहा है. इस वर्ष भी यहां जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया है.
ये भी पढ़ें- एसआईआर को लेकर कैरो में विशेष जनसुनवाई, नोटिस प्राप्त मतदाताओं के दस्तावेजों की हुई जांच
इसके अलावा बिड़ला शिव मंदिर इंदिरा गांधी चौक, पंडरा शिव मंदिर, सलगी शिव मंदिर, बड़की चांपी दुर्गा मंदिर और लावागाई शिव मंदिर सहित अन्य स्थानों पर भी पूजा का आयोजन होगा.जन्माष्टमी के अवसर पर प्रखंड से सटे गोली गांव, पंडरा सहित अन्य जगहों पर मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. इसे लेकर श्रद्धालुओं और आयोजकों में उत्साह है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए