जर्जर भवन, छत से टपकता पानी, नदी किनारे बिना बाउंड्री के 2 शिक्षकों के भरोसे चल रहा विद्यालय

Updated:
विज्ञापन

बरामदे में बैठकर पढ़ाई करते बच्चे | Prabhat Khabar Network

किस्को के नाथपुर मध्य विद्यालय में 225 छात्रों को पढ़ाने के लिए केवल दो शिक्षक हैं. जर्जर भवन और सुरक्षा के अभाव में बच्चों का भविष्य खतरे में है.

विज्ञापन

किस्को (लोहरदगा): शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार भले ही बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन किस्को प्रखंड में इसकी जमीनी हकीकत अलग तस्वीर पेश कर रही है. पाखर पंचायत अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय नाथपुर में 225 विद्यार्थियों की पढ़ाई महज दो शिक्षकों के भरोसे चल रही है. प्रधानाध्यापक नंदकुमार साहू और शिक्षक विद्यासागर ओझा पर पूरे विद्यालय की जिम्मेदारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उत्क्रमित हुआ विद्यालय, नहीं बढ़े शिक्षक

ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2004 में प्राथमिक विद्यालय को उत्क्रमित कर मध्य विद्यालय बनाया गया था. इसके बावजूद शिक्षकों की संख्या नहीं बढ़ायी गयी. शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. स्थिति यह है कि कई बार सभी बच्चों को एक ही जगह बैठाकर पढ़ाना पड़ता है. वहीं, कुछ बच्चे बरामदे में बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं.

ये भी पढ़ें- सड़क से ऊंचे पुल पर चला विभाग का हथौड़ा, प्रभात खबर इंपैक्ट के बाद हुई कार्रवाई

जर्जर भवन में पढ़ाई, बारिश में टपकता है पानी

विद्यालय का भवन भी जर्जर स्थिति में है. दीवारों का प्लास्टर उखड़ चुका है और बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता है. शिक्षकों के अनुसार, करीब एक वर्ष से विद्यालय विकास मद की राशि नहीं मिली है. इसके कारण भवन की मरम्मत नहीं करायी जा सकी है.

विद्यालय तक पहुंचने का पक्का रास्ता भी नहीं

विद्यालय तक पहुंचने के लिए पक्का रास्ता नहीं होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी होती है. इसके अलावा विद्यालय परिसर से सटी बरसाती नदी की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है. नदी लगातार कटाव कर रही है. परिसर में बाउंड्री नहीं होने के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- बोरिंग कराने से पहले अब लेनी होगी निगम से अनुमति, बिना परमिशन लगेगा 1 लाख तक जुर्माना

शिक्षकों की नियुक्ति और सुरक्षा व्यवस्था की मांग

ग्रामीणों ने विद्यालय में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति करने, जर्जर भवन की मरम्मत कराने, बाउंड्री का निर्माण कराने और नदी किनारे सुरक्षा दीवार बनवाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा और बेहतर शिक्षा के लिए इन समस्याओं का जल्द समाधान जरूरी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola