सड़क से ऊंचे पुल पर चला विभाग का हथौड़ा, प्रभात खबर इंपैक्ट के बाद हुई कार्रवाई
तोड़ा गया पुलिया | Prabhat Khabar Network
झारखंड के किस्को में सड़क से ऊंचे बने पुल को विभाग ने तोड़ा. ग्रामीणों ने निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है.
किस्को (लोहरदगा): आरेया पंचायत के निरहू गांव में सड़क से ऊंचे बनाये गये पुल के निर्माण का ग्रामीणों द्वारा विरोध किए जाने की खबर 18 अगस्त को प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया. विभागीय कार्रवाई के तहत उक्त पुल को तोड़ दिया गया है. ग्रामीणों के अनुसार, एक पुल को ध्वस्त कर दिया गया है, जबकि दूसरे पुल को भी जल्द तोड़ने की बात कही गई है.
आपके शहर में
ग्रामीणों का आरोप है कि लघु सिंचाई विभाग द्वारा करीब 50 लाख रुपए की लागत से सड़क और पुलों का निर्माण कराया जा रहा है. निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि पुल का फाउंडेशन कमजोर है. साथ ही निर्माण में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों की अनदेखी की गई है.
ये भी पढ़ें- कांपते हाथों से राम दरबार के लिए अर्पित किए 11 हजार, बुजुर्ग दंपति की आस्था ने छुआ दिल
पूरे पुल को तोड़कर नए सिरे से निर्माण की मांग
ग्रामीणों ने कहा कि केवल पुल के ऊपरी हिस्से को तोड़ने से समस्या का समाधान नहीं होगा. पूरे पुल को ध्वस्त कर गुणवत्तापूर्ण तरीके से नए सिरे से निर्माण कराया जाना चाहिए. ग्रामीणों का कहना है कि यदि कमजोर फाउंडेशन वाले पुल को इसी स्थिति में छोड़ दिया गया, तो भविष्य में परेशानी हो सकती है.
जांच के बाद ऊपरी हिस्सा तोड़ने का निर्देश
मामले में जेइ अनुज मिंज ने बताया कि ग्रामीणों के विरोध के बाद विभागीय स्तर पर जांच करायी गयी. जांच के बाद मिले निर्देश के अनुसार ऊंचे पुल के केवल ऊपरी हिस्से को तोड़ा जाएगा. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से संबंधित संवेदक और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही पुल का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने की मांग की गयी है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- बोरिंग कराने से पहले अब लेनी होगी निगम से अनुमति, बिना परमिशन लगेगा 1 लाख तक जुर्माना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए