ये हैं झारखंड के सभी 24 जिलों के इंटर आर्ट्स और कॉमर्स के टॉपर, मेधावी स्टूडेंट्स की पूरी लिस्ट यहां देखें

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड बोर्ड के इंटर कॉमर्स और आर्ट्स में बेटियों ने कमाल कर दिया. दोनों ही संकायों में बेटियां न केवल अव्वल आयीं, बल्कि बेटों से बेहतर रिजल्ट भी दिया. झारखंड के किस जिले में किस संकाय में किसने टॉप किया, पूरी लिस्ट यहां देखें.

विज्ञापन

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट जारी करने के एक सप्ताह बाद इंटर आर्ट्स और कॉमर्स के भी रिजल्ट जारी कर दिये. इंटर आर्ट्स और कॉमर्स दोनों में बेटियों ने बाजी मारी है. आर्ट्स में धनबाद जिले के कतरासगढ़ की कशिश परवीन ने पूरे राज्य में टॉप किया है, तो कॉमर्स में रांची की सृष्टि कुमारी स्टेट टॉपर बनी है.

विज्ञापन

इंटर आर्ट्स में टॉप-10 में 16 लड़कियां

इंटर आर्ट्स में टॉप-10 में कुल 22 स्टूडेंट्स ने जगह बनायी, जिसमें 16 लड़कियां हैं. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज के 6 स्टूडेंट्स ने टॉप-10 में अपना स्थान सुनिश्चित किया. इंटर कॉमर्स में टॉप-10 में 24 स्टूडेंट्स हैं, जिसमें 22 लड़कियां हैं. उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची की सबसे ज्यादा 15 छात्राओं को टॉप-10 में जगह मिली है.

इंटर कॉमर्स में ये हैं झारखंड के जिला टॉपर्स
जिलाछात्र का नामस्कूल/कॉलेज का नामप्राप्तांक
रांचीसृष्टि कर्मकारउर्सुलाईन इंटर कॉलेज रांची480
कोडरमारिया केसरीआरएलएसवाई इंटर कॉलेज475
बोकारोप्रिंस कुमारबोकारो स्टील सिटी कॉलेज474
पाकुड़प्रिया कुमारी भगतजिदातो इंटर कॉलेज पाकुड़472
हजारीबागरोजी रेहानाइंटर साइंस कॉलेज466
स्मिता कुमारीप्लस टू हाइस्कूल बरही466
पश्चिमी सिंहभूमआशीष साव“संत जेवियर्स इंटर कॉलेज लुपुंगगुट्टू”459
दुमकाखुशी शर्माप्लस 2 जिला स्कूल दुमका458
गुमलास्नेहा सोनीसंत इग्नासियुस हाई स्कूल गुमला458
चतरारागिनी कुमारीराज्य संपोषित उवि चतरा455
लातेहारदिलीप कुमार भोक्ताइंटर कॉलेज बालूमाथ449
पूर्वी सिंहभूमसुमित कुमार बोसश्यामा प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज447
गढ़वाखुशबू पाठकसूरत पांडेय इंटर कॉलेज446
रामगढ़रिया कुमारीराधा गोविंद इंटर कॉलेज441
जामताड़ागौरव सावरा प्लस 2 उच्च विद्यालय मिहिजाम441
देवघररिशु कुमारएएस कॉलेज देवघर438
सिमडेगामहीम जफरसेंट मेरीज इंटर कॉलेज सामटोली429
सरायकेला खरसावां अंकिता सिंहश्री राम इंटर कॉलेज आदित्यपुर427
साहिबगंजसुमित मिश्राप्लस टू जेके हाई स्कूल राजमहल426
गिरिडीहपवन कुमारप्लस टू प्रोजेक्ट हाई स्कूल पिहरा गावां440
गोड्डाजयगोविंद411
पलामूअंकिता शुक्लागिरवर प्लस 2 हाई स्कूल
धनबादआयुषी अग्रवालएसएसएनएम इंटर कॉलेज सिजुआ
खू्ंटीसलीमा परवीन“श्री हरि प्लस 2 उच्च विद्यालय तोरपा”
लोहरदगा

कतरास की कशिश परवीन ने आर्ट्स में किया टॉप

कतरासगढ़ के डीएवी प्लस 2 स्कूल की कशिश परवीन ने 469 अंक लाकर स्टेट में टॉप किया है. दूसरे नंबर पर दीक्षा साहू रही, जो एमएलए इंटर महिला कॉलेज लोहरदगा की स्टूडेंट है. दीक्षा को 465 अंक मिले हैं. उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची की सृष्टि कुमारी को कॉमर्स में यानी आइकॉम में सबसे ज्यादा 480 अंक मिले हैं.

इंटर आर्ट्स में ये हैं झारखंड के जिला टॉपर्स
जिलाछात्र का नामस्कूल/कॉलेज का नामप्राप्तांक
धनबाद कशिश परवीनडीएवी प्लस 2 हाई स्कूल कतरासगढ़469
लोहरदगादीक्षा साहूमधुसूदन लाल अग्रवाल महिला इंटर महाविद्यालय465
रांचीसुधांशु कुमारसंत जेवियर्स इंटर कॉलेज464
पलामूविकास कुमारआरके प्लस 2 हाई स्कूल लेस्लीगंज459
हजारीबागसावली कुमारीआरएन प्लस 2 उच्च विद्यालय पदमा458
देवघरखुशी कुमारीआरबीजेपीएस प्लस 2 बभनगामा458
गुमलाटीना कुमारीअपग्रेड प्लस टू कंदर्प उवि पालकोट458
गोड्डाबिट्टू राजावीर कुंवर सिंह महाविद्यालय457
सरायकेला-खरसावांतुषार अग्रवालएससी रेलवे इंटर कॉलेज सीनी454
पश्चिमी सिंहभूम आकाश भुइयांआरटीसी इंटर कॉलेज उंधन मनोहरपुर439
पूर्वी सिंहभूमपूजा मार्डीश्यामा प्रसाद मुखर्जी इंटरमीडिएट कॉलेज452
गिरिडीहनवडीहा कुमारीप्लस टू नवडीहा हाई स्कूल नवडीहा454
कोडरमाअंजली कुमारीआरएलएसवाई कॉलेज झुमरीतिलैया454
चतराछवि रानीपत्थलगड्डा प्लस टू जनता हाई स्कूल पत्थलगड्डा452
लातेहारमंजू कुमारीप्लस टू उच्च हाई स्कूल गारू451
पाकुड़शिखा लालाजिदातो इंटर कॉलेज पाकुड़449
दुमकाफौजिया आमनाप्लस 2 जिला स्कूल दुमका447
जामताड़ाअनुराग कुमार सिंहरा प्लस 2 उच्च विद्यालय मिहिजाम447
बोकारोखुशी कुमारीएमएम इंटर कॉलेज बिजुलिया447
साहिबगंज निखिल कुमार गुप्ताउच्च विद्यालय कोदरजन्ना446
रामगढ़रुद्राक्ष कुमार सिंहजेएम कॉलेज भुरकुंडा445
सिमडेगानिशि प्रियंका केरकेट्टाउर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज436
गढ़वापूजा सोनीआरके प्लस 2 हाई स्कूल436
खूंटी

आर्ट्स, कॉमर्स दोनों में छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर

आर्ट्स और कॉमर्स दोनों में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है. छात्रों की तुलना में छात्राओं का रिजल्ट बेहतर रहा है. इंटर आर्ट्स में 89.87 फीसदी छात्र और 96.58 फीसदी छात्राएं सफल हुईं हैं. वहीं कॉमर्स में 87.01 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं और 90.81 फीसदी छात्राएं सफल घोषित की गयीं हैं.

Also Read: JAC 12th Arts Result 2023: इंटर आर्ट्स में झारखंड की छात्राओं ने मारी बाजी, 95.97 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास

आर्ट्स में हजारीबाग, कॉमर्स में जामताड़ा जिला अव्वल

आर्ट्स में हजारीबाग, कॉमर्स में जामताड़ा जिला अव्वल रहा. हजारीबाग का रिजल्ट 98.47 फीसदी रहा, जबकि जामताड़ा का रिजल्ट 97.36 फीसदी. आर्ट्स में पाकुड़ और कॉमर्स में सरायकेला-खरसावां जिले का रिजल्ट सबसे कम रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola