33.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

JAC 12th Arts Result 2023: इंटर आर्ट्स में झारखंड की छात्राओं ने मारी बाजी, 95.97 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इंटर आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया है. वर्ष 2023 में 334286 स्टूडेंट्स ने इंटर की परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था. इसमें साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के स्टूडेंट्स शामिल थे.

JAC 12th Arts Result 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इंटर आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया है. वर्ष 2023 में 334286 स्टूडेंट्स ने इंटर की परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था. इसमें साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के स्टूडेंट्स शामिल थे. इंटर साइंस का रिजल्ट पिछले सप्ताह मंगलवार 23 मई 2023 को शिक्षा सचिव और झारखंड अधिविद्य परिषद के अध्यक्ष ने जारी किया था. आज यानी मंगलवार 30 मई 2023 को इंटर आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया जायेगा.

जैक की ओर से आयोजित 12वीं बोर्ड की परीक्षा में राजधानी रांची में 57 केंद्रों पर सबसे ज्यादा 38,913 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी. राज्य के 24 जिलों में कितने-कितने बच्चों ने इंटर की परीक्षा दी थी, इसकी पूरी सूची इस प्रकार है :

जिला – छात्रों की संख्या

  1. रांची – 38913

  2. पलामू – 29123

  3. धनबाद – 26324

  4. हजारीबाग – 24675

  5. गिरिडीह – 23837

  6. पूर्वी सिंहभूम – 21268

  7. बोकारो – 21228

  8. गढ़वा – 13502

  9. देवघर – 13191

  10. रामगढ़ – 12174

  11. पश्चिमी सिंहभूम – 11320

  12. गोड्डा – 11027

  13. चतरा 10702

  14. दुमका – 10672

  15. कोडरमा – 9192

  16. सरायकेला – 8795

  17. गुमला – 8718

  18. साहिबगंज – 7519

  19. लातेहार – 7296

  20. जामताड़ा – 5792

  21. सिमडेगा – 5175

  22. लोहरदगा – 4796

  23. खूंटी – 4647

  24. पाकुड़ – 4400

कुल – 334286

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें