दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अब कैसी है तबीयत? जानिए लेटेस्ट अपडेट
Published by : Dipali Kumari Updated At : 03 Aug 2025 5:21 PM
Shibu Soren Health: बीते एक महीने से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत शिबू सोरेन डॉक्टरों की निगरानी में इलाजरत हैं. उनकी स्थिति में सुधार के लिए विदेश के विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी परामर्श लिया जा रहा है. इधर सीएम ने बताया कि अभी तक डॉक्टरों ने इस पर बहुत स्पष्ट रूप से अपनी बात नहीं रखी है कि वह कब तक पूरी तरह स्वस्थ हो जायेंगे.
Shibu Soren Health: झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन बीते करीब एक महीने से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं. उनकी स्थिति में सुधार के लिए अस्पताल के चिकित्सक विदेश के विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी परामर्श ले रहे हैं. गुरुजी के स्वास्थ्य में हो रहे उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने की कोशिश जारी है.
स्पष्ट नहीं, कब तक ठीक होंगे शिबू सोरेन
रांची में सीएम ने पत्रकारों को पिता शिबू सोरेन की तबीयत के संबंध में जानकारी देते हुए कहा था कि अभी तक डॉक्टरों ने इस पर बहुत स्पष्ट रूप से अपनी बात नहीं रखी है कि वह कब तक पूरी तरह स्वस्थ हो जायेंगे. हालांकि फिलहाल उनके स्वास्थ्य में धीमा सुधार हो रहा है. सभी की कामना है कि वे जल्द स्वस्थ हों.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
बीते एक महीने से दिल्ली में है सोरेन परिवार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत पूरा सोरेन परिवार दिल्ली में ही बीते एक महीने से कैंप किये हुए है. हालांकि सीएम इस दौरान कई बार रांची आये हैं. हाल में 31 जुलाई को सीएम मानसून सत्र में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे थे, जिसके बाद 1 अगस्त की शाम वह वापस दिल्ली लौट गये. इधर झामुमो के भी कई नेता गुरुजी के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए दिल्ली पहुंच गये हैं. कांग्रेस कोटे से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन से गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली.
इसे भी पढ़ें
खुशखबरी: झारखंड में बनेंगे दो नये चिड़ियाघर, टाइगर सफारी की भी मिली मंजूरी
Jharkhand Weather: आज 3 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए