अधूरी निर्मित सड़क को पूरा करने की मांग

Updated at : 26 Jun 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
अधूरी निर्मित सड़क को पूरा करने की मांग

प्रखंड के चूरी होयर गांव के समीप अधूरी निर्मित सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गयी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खलारी.

प्रखंड के चूरी होयर गांव के समीप अधूरी निर्मित सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गयी है. ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग की है. पूर्व जिप सदस्य रतिया गंझू ने ग्रामीणों की मांग को लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय में हेमंत सोरेन के नाम एक ज्ञापन देकर वर्ष 2017 से लंबित पड़ी सड़क का निर्माण कार्य अविलंब पूर्ण कराने का आग्रह किया है. ज्ञापन के माध्यम से श्री गंझू ने बताया कि झारखंड स्टेट हाइवे अथॉरिटी द्वारा वर्ष 2017 में पतरातू से मैक्लुस्कीगंज तक सड़क निर्माण की योजना शुरू की गयी थी, लेकिन चूरी होयर गांव के अंतर्गत लगभग 500 मीटर का हिस्सा आज भी अधूरा छोड़ दिया गया है. इससे बारिश के दिनों में कई पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कीचड़ और गड्ढों से ग्रामीणों का आना-जाना अत्यंत कठिन है. बच्चों को स्कूल जाने और मरीजों को अस्पताल ले जाने में दिक्कतें हो रही हैं. ज्ञापन सौंपने वालों में तौहीद अंसारी, बीरबल कुमार महतो व सुरेश यादव शामिल हैं.

चूरी होयर में अधूरी सड़क बनाने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया

26 खलारी 01, ज्ञापन सौंपने वालों में शामिल लोग.

26 खलारी 02, चूरी होयर में अधूरी सड़क पर बने गड्ढे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola