ePaper

केंद्र सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय

Updated at : 19 Apr 2024 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

लपरा के लरभेदवा में भाजपा एसटी मोर्चा की बैठक

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज

लपरा पंचायत के लरभेदवा (बहेरटांड़) में भाजपा एसटी मोर्चा की बैठक हुई. अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष रवींद्र मुंडा ने की. बैठक में मोर्चा के खलारी प्रभारी किरण देवी उपस्थित थीं. बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया. बताया गया कि लोकसभा चुनाव में एसटी मोर्चा की भी अहम भूमिका है. मोर्चा के माध्यम से गांव-गांव में आदिवासी समाज के बीच केंद्र सरकार के द्वारा आदिवासियों के विकास व उनके उत्थान व सम्मान के लिए किये गये कार्यों को मोर्चा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया. मोर्चा के सदस्यों के बीच रांची लोकसभा सांसद संजय सेठ के द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किये गये कार्यों को बताते हुए पुस्तिका का वितरण किया गया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि श्याम सुंदर सिंह, महामंत्री अनिल गंझू, उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, शशि साहू, सुबोध रजक, हरि पाहन, काली उरांव, कुलदीप साहू, पंकज भगत, राजू मुंडा, रामधारी गंझू, अनिल तुरी, रामजनम राम सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola