कर्ज से परेशान दिहाड़ी मजदूर की मौत
Updated at : 31 May 2025 10:49 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बरगड़ी गांव में कर्ज से परेशान दिहाड़ी मजदूर संतोष महली (40) की शुक्रवार को मौत हो गयी.
विज्ञापन
मांडर.
थाना क्षेत्र के बरगड़ी गांव में कर्ज से परेशान दिहाड़ी मजदूर संतोष महली (40) की शुक्रवार को मौत हो गयी. संतोष रात में सोया था. सुबह उसके परिवार के लोगों ने देखा तो वह मृत पड़ा मिला. परिजनों ने बताया कि संतोष के छह बच्चे हैं. उसकी आर्थिक स्थिति खराब थी. उसकी पत्नी मंजू देवी ने बताया कि परिवार के भरण पोषण के लिए उन्होंने विभिन्न महिला समूह से तीन लाख से अधिक का लोन ले रखा है. लोन के पैसों से तीन गाय व बकरियां खरीदी थी. बीमारी के कारण उनकी गाय और बकरियां भी मर गयीं. वह मजदूरी कर किसी तरह अपना व बच्चों का पेट पाल रहा था. लोन का पैसा चुका नहीं पा रहा था. जिससे वह काफी तनाव में रह रहा था. परिजनों ने बताया कि आर्थिक तनाव में ही संतोष की मौत हो गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




