ePaper

मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की अवैध बालू लदा हाइवा पलटने से मौत, एक की हालत गंभीर, ड्राइवर फरार

Updated at : 28 Jun 2021 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की अवैध बालू लदा हाइवा पलटने से मौत, एक की हालत गंभीर, ड्राइवर फरार

Jharkhand News, रांची न्यूज (राजेश वर्मा) : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के दुर्गा सोरेन चौक पर सोमवार की सुबह अवैध रूप से बालू लदा हाइवा पलट गया, जिसमें मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक की पहचान 60 वर्षीय हम्बू कुजूर उर्फ हम्बू उरांव (पिता लेदवा उरांव) लोवाडीह निवासी के रूप में हुई है. मृतक रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है एवं हाइवा को थाना ले आई. हाइवा का चालक मौके से फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार वर्तमान में राज्य में बालू के खनन एवं डंप पर रोक है. इसके बावजूद बालू तस्कर नदी से बालू निकालकर चोरी छिपे ऊंचे दामों पर बालू सप्लाई करते हैं. रात के अंधेरे में बालू माफिया बालू का काला कारोबार करते हैं. ज्यादा ट्रीप लगाने के चक्कर में बालू ट्रक चालक अत्यधिक रफ्तार से वाहन चलाते हैं. तेज रफ्तार एवं घुमावदार सड़क होने की वजह से चालक का नियंत्रण नहीं रहा, जिससे हाइवा पलट गया. जिसमें मॉर्निंग वॉक करने निकले हम्बू एवं एक अन्य दब गए.

Also Read: तारापीठ से पूजा कर लौट रहे झारखंड के तीर्थयात्रियों की गाड़ियां हुईं अनियंत्रित, दो लोगों की मौत, पांच घायल

सूचना पर पहुंची पुलिस ने झामुमो नेता पप्पू सिंह एवं स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया . वहीं क्रेन की सहायता से हाइवा को हटाकर हम्बू के शव को बाहर निकाला. हाइवा के नीचे दबने से शव क्षत-विक्षत हो गया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है एवं हाइवा को थाना ले आई. हाइवा का चालक मौके से फरार हो गया. दुर्घटना के बाद बालू माफियाओं ने हाइवा का नंबर मिटा दिया ताकि नंबर पता ना चले. हाइवा का मालिक बुंडू का बताया जा रहा है.

Also Read: Sarkari Naukri 2021 : सेना में बहाली के नाम पर जम्मू कश्मीर समेत कई राज्यों के युवाओं से सवा करोड़ की ठगी, तीन हिरासत में, सरगना फरार

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola