डोरंडा में युवक पर जानलेवा हमला

डोरंडा थाना में शिकायत दर्ज
रांची. डोरंडा थाना क्षेत्र के पत्थर रोड बंधन बैंक के समीप एक युवक पर जानलेवा हमला करने की बात सामने आयी है. मामले में डोरंडा थाना क्षेत्र के ही भवानीपुर निवासी ज्योति सिंह ने थाना में शिकायत की है. कहा है कि 16 नवंबर को मेरा भाई हर्ष सिंह हिनू चौक से घर जाने के क्रम में पत्थर रोड बंधन बैंक के समीप पहुंचा. तब उमेश मिश्रा, कमलेश मिश्रा व उनके पुत्र सत्यम मिश्रा द्वारा रात साढ़े आठ बजे भाई हर्ष के सिर पर बांस से हमला किया. इससे वह बेहोश होकर गिर गया. घटना का पता चलने पर मेरे चाचा संजय कुमार, टिंकू पासवान व भाई का मित्र बचाव करने गये, तो आरोपियों ने उन पर बेल्ट से हमला कर दिया. वे लोग मेरे घायल भाई को लाने नहीं दे रहे थे. किसी तरह से भाई को वहां से लाकर जेनिटिक्स अस्पताल, बरियातू में भर्ती कराया गया. भाई के सिर में आठ टांके लगे हैं. उसके सिर में ब्लड जम गया है. उसकी गर्दन में भी चोट आयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










