अपार्टमेंट में सिक्यूरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Mar 2024 12:19 AM
Birsa Munda
रांची़ बरियातू थाना की पुलिस ने सिक्यूरिटी गार्ड दीपक पातर मुंडा पर जानलेवा हमला और जातिसूचक शब्दों से गाली-गलौज करने के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
रांची़ बरियातू थाना की पुलिस ने सिक्यूरिटी गार्ड दीपक पातर मुंडा पर जानलेवा हमला और जातिसूचक शब्दों से गाली-गलौज करने के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जेल जानेवालों में कुंदन साह और सुनील सिंह शामिल हैं. दोनों धुर्वा के रहने वाले हैं. इस केस में नामजद दो अन्य आरोपी सोनू सिंह और मणि मिश्रा फरार हैं. सभी आरोपियों के खिलाफ दीपक पातर मुंडा की पत्नी संतोषी देवी ने केस दर्ज कराया है. संतोष ने पुलिस को बताया कि उनके पति रानी बगान स्थित साईं कृपा अपार्टमेंट में पिछले आठ-नौ वर्षों से सिक्यूरिटी गार्ड के रूप में काम कर रहे हैं. लेकिन आदित्य सिक्यूरिटी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर काम करने वाले सुनील सिंह ने दीपक पातर मुंडा को जातिसूचक शब्दों से संबोधित करते हुए फ्लैट का काम छोड़कर वहां से भाग जाने की धमकी दी थी. जब दीपक पातर मुंडा गेट से बाहर निकले, तब उनके साथ मारपीट की गयी. इसी दौरान वहां मारपीट करने के लिए अन्य लोगों को बुला लिया गया. इसके बाद सभी आरोपियों ने दीपक पातर मुंडा को लाठी-डंडे से पीटा. इसके बाद पत्थर से सिर में जानलेवा हमला कर दिया. फिर दीपक पातरा मुंडा को मरा हुआ समझ कर उसका मोबाइल छीनकर सभी वहां से फरार हो गये. सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










