रांची डीसी अचानक पहुंचे सदर अस्पताल, दवा नहीं मिलने पर डिस्पेंसरी प्रभारी को शोकॉज

खुद फार्मेसी पहुंचे उपायुक्त
Ranchi News: रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
रांची से बिपिन की रिपोर्ट
Ranchi News: झारखंड के रांची जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री शुक्रवार को अचानक सदर अस्पताल रांची का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी, सिक्योरिटी रूम, किचन-कैटरिंग की व्यवस्थाओं को बारीकी से जांचा. उन्होंने किचन की गंदगी देख कांट्रैक्टर को पर्याप्त सफाई बरतने के निर्देश दिए.
दवा नहीं मिलने की शिकायत पर खुद पहुंचे डिस्पेंसरी
इसके बाद वे अस्पताल के एंट्री गेट के पास बने वेटिंग रूम में बैठक मरीजों की समस्याओं को सीधे सुना. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ओपीडी में आए मरीजों से उनके इलाज और अस्पताल व्यवस्था के बारे में जानकारी ली. दो महिला मरीजों ने बताया कि डॉक्टरों द्वारा लिखी गई दवाएं डिस्पेंसरी में उपलब्ध नहीं होती हैं. इस शिकायत पर उपायुक्त ने तुरंत एक मरीज की पर्ची ली और खुद डिस्पेंसरी पहुंचकर जांच की. लेकिन पर्ची पर लिखी दवा उपलब्ध नहीं मिली. मरीजों को दवा नहीं मिलने पर उपायुक्त ने डिस्पेंसरी प्रभारी को तत्काल शो-कॉज नोटिस जारी करने और अगले आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया.
ये अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार साहू, जिला जन संपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, सिविल सर्जन सदर डॉ प्रभात कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: जनता लाइन में और पूंजीपति फायदे में, JMM महासचिव विनादे पांडेय ने भाजपा पर बोला हमला
यह भी पढ़ें: Hazaribagh: 24 घंटे में 4 मौत पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में हंगामा, डीसी ने बैठाई जांच कमिटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










