झारखंड: इटकी में अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, शिवसेना के राज्य प्रमुख समेत तीन घायल, दो की हालत गंभीर

Updated at : 19 Oct 2023 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand police

झारखंड में बकरीद के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद अपराधियों ने बातचीत कर रहे लोगों पर अचानक अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. गोलीबारी में गड़गांव निवासी शिवसेना के राज्य प्रमुख दीपक सिंह, भोमा सिंह और भंडरा गांव के नरेश महतो गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए जसलोक अस्पाताल, बजरा (रांची) में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

इटकी (रांची): झारखंड के रांची जिले के इटकी प्रखंड की गड़गांव बस्ती के रंजीत होटल के नजदीक गुरुवार की शाम करीब 7.15 बजे तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद अपराधियों ने बातचीत कर रहे लोगों पर अचानक अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. गोलीबारी में गड़गांव निवासी शिवसेना के राज्य प्रमुख दीपक सिंह, भोमा सिंह और भंडरा गांव के नरेश महतो गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए जसलोक अस्पाताल, बजरा (रांची) में भर्ती कराया गया. घायलों में नरेश महतो और भोमा सिंह की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. अपराधियों को धर दबोचने के लिए पुलिस कई ठिकानों पर छापामारी कर रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन से अधिक घातक हथियारों से लैस अपराधी अचानक पहुंचे और होटल के समीप बात कर रहे लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे वहां भगदड़ मच गयी. लोग जान बचा कर इधर-उधर भागने लगे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है.

सिर व पेट में फंसी है गोली

बताया जा रहा है कि नरेश महतो के सिर में गोली लगी है, जो फंसी हुई है, वहीं भोमा सिंह की पीठ में गोली लग गयी थी. गोली पेट में फंसी हुई है, जबकि दीपक सिंह की जांघ में गोली लगी है. घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस पहुंच कर छानबीन कर रही है. छानबीन में पुलिस ने घटनास्थल पर तीन गोली का खोखा बरामद किया है.

Also Read: PHOTOS: 1200 साल पुराने महामाया मंदिर में मां के आसन पर फूल चढ़ाते ही मन्नतें हो जाती हैं पूरी

फायरिंग होते ही मच गयी भगदड़

अपराधियों को धर दबोचने के लिए पुलिस कई ठिकानों पर छापामारी कर रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन से अधिक घातक हथियारों से लैस अपराधी अचानक पहुंचे और होटल के समीप बात कर रहे लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे वहां भगदड़ मच गयी. लोग जान बचा कर इधर-उधर भागने लगे. गोलीबारी में भोमा सिंह और नरेश महतो घायल होकर घटनास्थल पर गिर गए. अपराधियों ने भागते दीपक सिंह को टारगेट कर दौड़ा कर गोली मारी, जिससे दीपक सिंह की जांघ में गोली लगी है. पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे पुरानी दुश्मनी की बात सामने आ रही है. अभी तहकीकात चल रही है. जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा.

Also Read: रांची स्मार्ट सिटी में खुलेगा अपोलो अस्पताल, झारखंड स्थापना दिवस पर होगा भूमि पूजन,क्या बोले सीएम हेमंत सोरेन?

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola