बीबीए और बीसीए का क्रेज, 220 सीटों के लिए 900 से अधिक आवेदन

रांची के कॉलेजों और विश्वविद्यालय में स्नातक के नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. पारंपरिक विषय जहां विद्यार्थियों की पहली पसंद होते हैं.
रांची. रांची के कॉलेजों और विश्वविद्यालय में स्नातक के नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. पारंपरिक विषय जहां विद्यार्थियों की पहली पसंद होते हैं. वहीं वोकेशनल कोर्स में दो विषय (बीबीए/बीसीए) ऐसे भी हैं जिनकी मांग काफी ज्यादा रहती है. स्थिति यह है कि दोनों विषयों में नामांकन के लिए कॉलेजों और विवि प्रशासन को प्रवेश परीक्षा लेनी पड़ती है. मारवाड़ी कॉलेज और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में इन दोनों वोकेशनल विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है.
बीबीए व बीसीए में सीट से तीन गुना अधिक आवेदन
बीबीए और बीसीए अभी के समय में विद्यार्थियों की सबसे पसंदीदा विषयों में एक है. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में बीबीए के लिए 2023 में 220 सीटों के लिए 925 विद्यार्थियों ने आवेदन दिया था. वहीं बीसीए की 220 सीटों के लिए कुल 550 आवेदन आये थे. इसी तरह मारवाड़ी कॉलेज में 2023 में बीबीए की 140 सीटों के लिए कुल 950 आवेदन आये थे. जबकि बीसीए की 140 सीटों के लिए 1000 आवेदन विद्यार्थियों ने दिये थे. वहीं अगर 2024 की बात करें तो डीएसपीएमयू में अभी तक बीसीए के लिए 589 आवेदन व बीबीए के लिए 919 आवेदन आये हैं. जबकि मारवाड़ी कॉलेज में बीबीए के लिए 650 आवेदन और बीसीए के लिए 700 आवेदन आये हैं. इन विषयों में नामांकन के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख आठ जून है. इसके पहले इन दो विषयों के नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा की तारीख जारी की जायेगी.प्लेसमेंट के कारण बढ़ जाता है क्रेज
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के नामांकन प्रभारी व आइटी सेल के इंचार्ज डॉ आइएन साहू ने बताया कि बीबीए और बीसीए के विद्यार्थियों का बेहतर प्लेसमेंट होता है और संभावनाएं अधिक होती है, जिसके कारण एडमिशन के लिए सबसे अधिक आवेदन आते हैं. वहीं मारवाड़ी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल के असिस्टेंट को-ऑर्डिनेटर अनुभव चक्रवर्ती ने बताया कि इन दो विषयों में बेहतर प्लेसमेंट का विकल्प विद्यार्थियों को मिलता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




