Coronavirus In Jharkhand : 866 नये संक्रमितों के साथ झारखंड में कोरोना के आंकड़े 11 हजार पार

Updated at : 01 Aug 2020 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus In Jharkhand : 866 नये संक्रमितों के साथ झारखंड में कोरोना के आंकड़े 11 हजार पार

Coronavirus In Jharkhand : रांची : झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना (coronavirus) के 866 नये संक्रमित मरीज मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11354 हो गयी है. दो कोरोना संक्रमितों की मौत (coronavirus death) भी हो चुकी है. इसके साथ ही कोरोना से मरनेवालों की संख्या बढ़कर 106 हो गयी है, जबकि 4314 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं.

मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचा कोरोना संक्रमण

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना ब्लास्ट हुआ है. एक ही दिन में सर्वाधिक 866 नये संक्रमित मिले हैं. इतना ही नहीं, कोरोना का संक्रमण मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच गया है. मुख्यमंत्री आवास के दो कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इसकी पुष्टि होते ही सीएम आवास में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी हैं.

Also Read: Coronavirus in Jharkhand LIVE Update : कोरोना के 866 नये संक्रमित, दो की मौत, झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 11354
अब तक 106 की मौत

झारखंड में 31 जुलाई को दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. इनमें से एक संक्रमित रांची और दूसरा चतरा का है. अब तक राज्य में कुल 106 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. इस समय राज्य में कोरोना के कुल 6934 एक्टिव केस हो गये हैं. झारखंड में शुक्रवार को 7805 सैंपलों की जांच की गयी, जिसमें 10.58 प्रतिशत की दर से 866 संक्रमित मिले हैं.

गिरिडीह में सर्वाधिक 154 मरीज

झारखंड में फिलहाल प्रति 100 सैंपलों की जांच में 10 से ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं. शुक्रवार को झारखंड के सभी 24 जिलों में संक्रमित मिले हैं. गिरिडीह से 154, देवघर से 131, पूर्वी सिंहभूम से 105, रांची से 83, चतरा से 46, कोडरमा से 43, दुमका से 41, गुमला से 36, लातेहार से 30, बोकारो से 29, सिमडेगा से 23, पश्चिमी सिंहभूम से 22, गोड्डा से 20, रामगढ़ से 19, सरायकेला से 18, धनबाद से 15, जामताड़ा से 14, पलामू से आठ, हजारीबाग व पाकुड़ से सात-सात, साहिबगंज से छह और गढ़वा, खूंटी व लोहरदगा से तीन-तीन संक्रमित मिले हैं.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola