कांटा घर को रिमोट से संचालन मामले की लीपापोती

Updated at : 25 Apr 2025 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
कांटा घर को रिमोट से संचालन मामले की लीपापोती

25 दिसंबर को सीआइएसएफ जवानों ने रिमोट से वजन कंट्रोल करने के मामले को पकड़कर बड़ा खुलासा किया था

विज्ञापन

प्रतिनिधि, डकरा.

एनके एरिया के केडीएच परियोजना का जिस तीन नंबर कांटाघर में 25 दिसंबर को सीआइएसएफ जवानों ने रिमोट से वजन कंट्रोल करने के मामले को पकड़कर बड़ा खुलासा किया था, उस मामले पर शुक्रवार को पूरी तरह पर्दा डाल दिया गया. झारखंड के रांची रिजन माप तौल विभाग की इंस्पेक्टर संगीता बाड़ा ने कांटाघर का स्टंपिंग कर दिया है. अब इस कांटाघर से एकबार फिर वजन का काम शुरू हो गया. बताते चलें कि 26 दिसंबर को मीडिया में मामला आने के बाद सीआइएसएफ ने खलारी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. 27 दिसंबर को सीसीएल का विजलेंस टीम महाप्रबंधक इलेक्ट्रॉनिक एसके सिंह के नेतृत्व में जांच कर रोहिणी और चूरी कांटाघर के डिजिटाइजर में चिप फीट किये जाने के मामले का खुलासा किया था. उन्होंने माप तौल विभाग और कांटा घर की देखरेख करने वाले एएमसी कंपनी की भूमिका को संदेहास्पद बताया था. 30 दिसंबर को माप तौल विभाग की इंस्पेक्टर संगीता बाड़ा ने महाप्रबंधक एसके सिंह पर कई तरह का आरोप लगाकर कार्रवाई की बात कही थी. इस दौरान महीनों सभी कांटाघर बंद रहे. गौरतलब हो कि सिर्फ कांटाघर ही चालू नहीं किया गया है, बल्कि स्क्रैप उठाने वाली कंपनी को फिर से अतिरिक्त समय देकर स्क्रैप उठाने की इजाजत दे दी गयी है. अभी तक पुलिस ने संबंधित लोगों से पूछताछ तक नहीं की है. सीसीएल ने एएमसी कंपनी और माप तौल विभाग पर कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी और न ही माप तौल विभाग सीसीएल अधिकारियों पर कोई कार्रवाई का पहल की.

वर्कशॉप घटना का नहीं हुआ खुलासा :

17 जून को एनके एरिया के वर्कशॉप से लगभग एक करोड़ रुपये कीमत के ऑर्मेचर की चोरी हुई थी. थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी और सीसीएल ने जांच कमेटी बनी. इस घटना में भी कुछ खुलासा आज तक नहीं हुआ. बताते चले कि जिस समय वर्कशॉप में चोरी हुई थी, उस समय वहां से भी स्क्रैप उठाया जा रहा था.

25 डकरा 01, केडीएच कांटाघर सील करते लोग.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola