Coronavirus Side Effect: कमजोर फेफड़े के साथ मेहनत कर रहे युवा हो रहे हादसे का शिकार

Published by : Sameer Oraon Updated At : 17 Sep 2024 8:04 AM

विज्ञापन

रिम्स के कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया कि कोरोना के कारण संक्रमित मरीजों के हार्ट की धमनियों में थक्का (थ्रोम्बोटिक) जमने का मामला आया था. इसका पता एक साल के शोध में चला था.

विज्ञापन

रांची : कोरोना महामारी की भयावहता भले ही खत्म हो गयी है, लेकिन वायरस का साइड इफेक्ट अभी भी दिख रहा है. देश-विदेश में कई जगहों पर हृदयाघात के कारण लोगों की जान जाने की शिकायतें आ रही हैं. वहीं युवाओं पर इसका असर इसलिए ज्यादा दिख रहा है, क्योंकि उन्होंने कड़ी मेहनत शुरू कर दी है. इस संबंध में रिम्स के मेडिसिन विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ विद्यापति ने बताया कि कोरोना की चपेट में आये वैसे मरीज, जिनका फेफड़ा संक्रमित हुआ था और जिनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था, उनको कड़ी मेहनत नहीं करनी चाहिए. सामान्य दिनचर्या में असर नहीं दिखने से लोग खुद को पूर्ण स्वस्थ मानते हुए मेहनत करने लगे हैं. स्वास्थ्य की जांच भी नहीं कराते हैं, इसलिए हादसे के शिकार हो जा रहे है.

जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी थी, रहें सावधान :

रिम्स के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि कोरोना के कारण संक्रमित मरीजों के हार्ट की धमनियों में थक्का (थ्रोम्बोटिक) जमने का मामला आया था. इसका पता एक साल के शोध में चला था. फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ निशीथ कुमार ने बताया कि जिन मरीजों को कोरोना के दौरान ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी थी, वह जिम और लंबी दौड़ लगाने से पहले हृदय और फेफड़ा की जांच जरूर करा लें.

आइसीएमआर ने भी दी थी चेतावनी

कोरोना के बाद युवाओं में अचानक बढ़े हृदयाघात (हार्ट अटैक) के बाद आइसीएमआर ने मरीजों पर शोध कराया था. इसके बाद आइसीएमआर ने विस्तृत रिपोर्ट जारी की थी. इसमें कोरोना की गंभीर समस्या वाले लोगों को कठिन परिश्रम, दौड़ने और ज्यादा कसरत करने से बचने की सलाह दी गयी थी. बचाव के लिए लंबे समय तक ख्याल रखने की जरूरत है.

Also Read: आरोग्य आयुष्मान केंद्र में जले व हार्ट अटैक के मरीजों का होगा प्रारंभिक उपचार

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola