Coronavirus Live Update : हरिद्वार में फंसे लोगों से बोले हेमंत सोरेन, जो जहां हैं वहीं रहें

Coronavirus Live Update : jharkhand cm hemant soren appeals to stay where you are रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे प्रदेश के लोगों से अपील की है कि वे इस वक्त जहां हैं, वहीं रहें. सुरक्षा के लिए यह जरूरी है. अगले 21 दिन तक अपने घर लौटने की कोशिश न करें. वहीं, मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि हरिद्वार में फंसे झारखंड के लोगों की मदद करें.
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे प्रदेश के लोगों से अपील की है कि वे इस वक्त जहां हैं, वहीं रहें. सुरक्षा के लिए यह जरूरी है. अगले 21 दिन तक अपने घर लौटने की कोशिश न करें. वहीं, मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि हरिद्वार में फंसे झारखंड के लोगों की मदद करें.
मुख्यमंत्री ने राज्य के बाहर फंसे लोगों से अनुरोध किया है कि जो जहां है, उनका वहीं अगले 21 दिन तक रहना सुरक्षित है. राज्य के बाहर फंसे झारखंड के लोग कंट्रोल रूम (06512282201) पर फोन करके अपनी समस्या साझा कर सकते हैं.
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गयी है कि देवघर के 25 लोग हरिद्वार में फंस गये हैं. तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से उन्हें मदद करने व फंसे लोगों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अगले 21 दिन तक वहीं रहने में मदद करने का आग्रह किया है.
मुख्यमंत्री ने झारखंडवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी से अनुरोध है कि अनावश्यक घर से बाहर न निकलें. घर पर रहें. सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखें.
उल्लेखनीय है कि श्री सोरेन की पहल पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फंसे 50 मजदूरों को वहां से झारखंड भेज दिया गया. इस पर श्री सोरेन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का यह प्रयास दिखाता है कि संकट की घड़ी में ‘हम सब साथ’ हैं.
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया. कहा, ‘आपने मेरा आग्रह स्वीकार कर झारखंड के मजदूर भाईयों की मदद की.’
वहीं बघेल ने कहा, ‘झारखंड सरकार चिंता न करे. झारखंड के मजदूरों के लिए भोजन आदि का प्रबंध कर दिया गया है. वे जब तक बिलासपुर में हैं, उनका ध्यान रखा जायेगा. छत्तीसगढ़ शासन उन्हें झारखंड सीमा तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रहा है.’
इससे पहले मुख्यमंत्री को जानकारी दी गयी थी कि महाराष्ट्र से लौटते समय झारखंड के 50 से अधिक मजदूर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फंसे हुए हैं. आने-जाने की कोई सुविधा नहीं है. इन्हें भोजन भी नसीब नहीं हुआ है.
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस को तीसरे स्टेज में पहुंचने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री ने पूरे देश में 14 अप्रैल, 2020 तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी है. इसके तहत सभी राज्यों की सीमाएं सील कर दी गयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




