Coronavirus In Jharkhand : झारखंड में नहीं थम रही कोरोना की गति, रोजाना मिल रहे 5 से 8 हजार नये केस , यही रफ्तार रहा तो 10 दिन में एक लाख लोग होंगे संक्रमित
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 May 2021 10:18 AM
हालांकि, विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि सरकारी द्वारा लगाये गये लॉकडाउन से कुछ दिनों में स्थित बेहतर हो सकती है. लेकिन, लोगों ने अगर सख्ती से गाइडलाइन का पालन नहीं किया, तो एक लाख का आंकड़ा जल्द पहुंच सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना से ठीक होने वालों के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं. इससे घबराने की जरूरत नहीं है.
Jharkhand Coronavirus Update, Ranchi News रांची : कोरोना की दूसरी लहर में राज्य में इसका वायरस खतरनाक रूप ले चुका है. इसके संक्रमण फैलाव की गति काफी तेज है. इस रफ्तार को कम करना होगा. अगर यही गति रही, तो आने वाले10 दिन में राज्य में एक्टिव केस की संख्या एक लाख के पार हो जायेगी. फिलहाल प्रतिदिन पांच से आठ हजार नये संक्रमित मिल रहे हैं. ऐसे में एक लाख का आंकड़ा आसानी से पार हो जायेगा.
हालांकि, विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि सरकारी द्वारा लगाये गये लॉकडाउन से कुछ दिनों में स्थित बेहतर हो सकती है. लेकिन, लोगों ने अगर सख्ती से गाइडलाइन का पालन नहीं किया, तो एक लाख का आंकड़ा जल्द पहुंच सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना से ठीक होने वालों के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं. इससे घबराने की जरूरत नहीं है.
दिनांक संक्रमित मिले
25 अप्रैल 5903
26 अप्रैल 5541
27 अप्रैल 6020
28 अप्रैल 8075
29 अप्रैल 5961
कोरोना संक्रमण का फैलाव 15 मई से कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन अभी इसका दावा नहीं किया जा सकता है. ऐसे में संक्रमण का फैलाव कम करने के लिए खुद को संयमित रखना होगा. इसके लिए लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा, तभी हम संक्रमण के फैलाव को कम कर सकते हैं.
डॉ प्रदीप भट्टाचार्या, क्रिटिकल
केयर विशेषज्ञ
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










