Coronavirus In Jharkhand Update : झारखंड में कोरोना से 200 मरे, संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार के पार
Coronavirus In Jharkhand LIVE Update : विश्व के महान विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी का बुधवार (12 अगस्त, 2020) को कोरोना टेस्ट हुआ. झारखंड की राजधानी रांची में उनके सैंपल जांच के लिए लिये गये. शाम को उनकी रिपोर्ट आ जायेगी. बताया गया है कि आइपीएल के लिए विदेश जाने से पहले सभी खिलाड़ियों को कोरोना जांच कराने के लिए कहा गया है. झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 700 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19578 हो गयी है. राज्य में 757 संक्रमित स्वस्थ हुए. इसके साथ ही राज्य में कुल 10630 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. राज्य में अब तक 194 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. राज्य में कोरोना के एक्टिव केस 8754 हैं. झारखंड में कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ…
झारखंड में कोरोना के 20,121 पॉजिटिव मामले
झारखंड में अब तक कोरोना के 20,121 केस मिले हैं. इनमें से 200 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. 12,197 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. अब राज्य में 7,724 एक्टिव मामले हैं.
एक दिन में रिकॉर्ड 1567 लोग ठीक हुए
झारखंड के 24 जिलों में बुधवार को रिकॉर्ड 1,567 लोग ठीक होकर अपने घर गये. गोड्डा में सबसे ज्यादा 285, धनबाद में 274, रांची में 156 व पूर्वी सिंहभूम में 111 लोग ठीक हुए. बोकारो में 27, चतरा व देवघर में 63-63, दुमका में 16, गुमला में 52, गढ़वा में 21, गिरिडीह में 10, हजारीबाग में 27, जामताड़ा में 15, खूंटी में 7, कोडरमा में 5, पाकुड़ में 90, लातेहार में 51, लोहरदगा में 25, पलामू में 40, रामगढ़ में 21, साहिबगंज में 53, सरायकेला में 57, सिमडेगा में 10 और पश्चिमी सिंहभूम में 88 लोग स्वस्थ होकर घर गये.
झारखंड में मिले 543 नये कोरोना संक्रमित
झारखंड के 23 जिलों में बुधवार (12 अगस्त, 2020) को 543 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई. सबसे ज्यादा 119 कोरोना के केस रांची में मिले हैं. बोकारो में 35, देवघर में 53, धनबाद में 41, दुमका में 6, पूर्वी सिंहभूम में 41, गढ़वा में 10, गिरिडीह में 12, गोड्डा में 12, गुमला में 15, हजारीबाग में 10, जामताड़ा में 6, खूंटी में 12, कोडरमा में 11, लातेहार में 26, लोहरदगा में 12, पलामू व रामगढ़ में 5-5, पाकुड़ में 2, साहिबगंज में 9, सरायकेला में 36, सिमडेगा में 34 और पश्चिमी सिंहभूम में 31 केस मिले हैं.
झारखंड में कोरोना से 200 मरे, संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार के पार
झारखंड में बुधवार (12 अगस्त, 2020) को 543 कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 20121 हो गयी है. वहीं, 6 लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 200 हो गया. अच्छी बात यह रही कि एक दिन में 543 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये, तो इससे करीब तीन गुणा 1,567 लोग ठीक होकर अपने घर गये.
झारखंड में कोरोना से 6 लोगों की मौत, 1567 लोग ठीक हुए
झारखंड में बुधवार (12 अगस्त, 2020) को 6 लोगों की मौत हो गयी. पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा 3 लोगों की मौत हुई. रांची, धनबाद और हजारीबाग में भी एक-एक व्यक्ति की कोरोना के संक्रमण से मृत्यु हो गयी. इस तरह कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा झारखंड में 200 पहुंच गया है.
डॉ लंबोदर महतो को अस्पताल से मिली छुट्टी

आजसू के विधायक डॉ लंबोदर महतो कोरोना वायरस को मात देकर अपने घर लौट गये हैं. बुधवार को मेडिका अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गयी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए